धार्मिक

केतु का होने जा रहा नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों को होगा भारी नुकसान, बाकी भी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को पापी ग्रह माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि केतु के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं परंतु ऐसा नहीं है कि केतू हमेशा ही अशुभ फल देता है बल्कि केतु की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। अगर केतु देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाता है तो इसकी वजह से लोगों के लिए राजयोग का निर्माण होता है।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु केतु की अशुभ स्थिति की वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं। शरीर कमजोर होने लगता है। व्यक्ति के पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान समय में केतु वृश्चिक राशि में है। इस साल यह इसी राशि में विराजमान रहने वाला है। परंतु जून के महीने में केतु अपने नक्षत्र में परिवर्तन करेगा। आपको बता दें कि 2 जून को केतु अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल होगी। अनुराधा नक्षत्र में केतु के प्रवेश से सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म होंगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ते जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोगों के बीच आप अपनी अच्छी खासी पहचान बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को झेलना पड़ेगा नुकसान

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से मानसिक तनाव अधिक रहेगा। शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से संतान की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। माता जी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सुखों में कमी आने की संभावना है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे इसलिए आप सतर्क रहें। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में आप बुद्धिमानी से काम लें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। धन कमाने की योजनाओं में काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

आइए जानते हैं किन राशियों का रहेगा मिलाजुला समय

मिथुन राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। कोर्ट कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जल्द ही फैसला आपके हाथ में आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संतान की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके बाद आपको सफलता हासिल हो पाएगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। नौकरी के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कठिन मेहनत के बाद आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप अपने व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय सही साबित हो सकता है परंतु व्यापार में लाभ में कमी रहेगी। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। परंतु खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button