बॉलीवुड

किराए पर भी मकान देते हैं अमिताभ बच्चन, मुंबई में ही 5 आलीशान बंगले के हैं मालिक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं। दुनिया भर में अमिताभ बच्चन के फैंस की संख्या बहुत अधिक है। बिग बी ने अपने अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। इसके अलावा इनका व्यवहार भी लोगों को काफी पसंद आता है। 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन 79 साल के हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन “कौन बनेगा करोड़पति” को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड की ढेर सारी फिल्मों में काम किया है।

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में चार दोस्तों से भी ज्यादा का वक्त बिता चुके हैं और बिग बी को उनकी फिल्मों से “एंग्री यंग मैन” की उपाधि प्राप्त है। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें लोग सदी के महानायक के तौर पर भी जानते हैं। अमिताभ बच्चन के चाहने वाले उन्हें प्यार से बिग बी, शहंशाह कहते हैं। बता दे के अमिताभ बच्चन अपने करियर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने बतौर अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत फिल्म “सात हिंदुस्तानी” से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया परंतु ज्यादा सफल नहीं हो पाई। साल 1973 में प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म “जंजीर” उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। करीब दो दशक तक वह हिंदी फिल्मों में सबसे सफल अभिनेता बने रहे।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में “मेगा स्टार” और “बिग बी” के नाम से मशहूर हैं। मौजूदा समय में यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर में ज्यादातर सभी लोग अमिताभ बच्चन को अच्छी तरह से जानते हैं। बिग बी ने अपने बेहतरीन अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन के पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। भले ही अमिताभ बच्चन मुंबई के रहने वाले नहीं है, परंतु फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया है और मुंबई में उनके कई आलीशान बंगले हैं।

जलसा

सबसे पहले आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन मुंबई में ही 5 आलीशान बंगले के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू स्थित “जलसा” में रहते हैं। जलसा के बाहर बिग बी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठे रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने फैंस से हर रविवार को यही मिलते हैं। जलसा करीब 10000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। अमिताभ बच्चन का आलीशान बंगला “जलसा” लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

प्रतीक्षा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का दूसरा बंगला प्रतीक्षा है। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ बच्चन प्रतीक्षा में शिफ्ट हुए थे। बाद में वह जलसा में शिफ्ट हो गए थे। अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के साथ सालों तक प्रतीक्षा में रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और श्वेता का बचपन भी यही पर व्यतीत हुआ है। प्रतीक्षा के साथ अमिताभ बच्चन की कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। अभिषेक बच्चन की शादी भी प्रतीक्षा से ही संपन्न हुई थी।

जनक

अमिताभ बच्चन के तीसरे बंगले का नाम “जनक” है, जहां पर उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का ऑफिस है। अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को साल 2004 में खरीदा था। बिग बी अक्सर अपने दामाद अगस्त्स्य नंदा के साथ यहां पर दिखते हैं।

वत्स

अमिताभ बच्चन के चौथे बंगले का नाम बहुत “वत्स” है। आपको बता दें कि जलसा के पास ही एक और स्थान है, जिसमें 2 वर्ष पहले तक सिटी बैंक कार्य करता रहा था। इस स्थान का मालिकाना हक भी बिग बी के पास ही बताया जाता है, जिसे उन्होंने 2 वर्ष पूर्व खाली करवाया था। अमिताभ बच्चन की जिस जगह पर सिटी बैंक चलता रहा, उसी स्थान पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस स्थान के लिए अमिताभ बच्चन ने 15 साल का लीज एंड लीव एग्रीमेंट साइन किया है। इस जगह को अमिताभ बच्चन ने रेंट पर दिया है और इसके लिए उनको 18.90 लाख रूपए प्रति महीना किराया दिया जाएगा।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 2013 में “जलसा” के ठीक पीछे एक बंगला करीब 60 करोड़ रूपए में खरीदा था, जिसको अमिताभ बच्चन ने रेंट पर दिया हुआ है। अमिताभ बच्चन का बंगला बाकी सितारों के मुकाबले बहुत अधिक महंगा बताया जाता है। शायद यही वजह हो सकती है कि दुनिया भर से मुंबई आने वाले लोग इसे जरूर देखते हैं।

Related Articles

Back to top button