समाचार

दर्दभरी Love Story: शादी के 3 साल बाद मिले पति-पत्नी, मिलते ही चल बसी बीवी

प्यार में जुदाई किसी से सही नहीं जाती है। अब जुदाई कुछ समय की हो तो फिर भी इंसान सहन कर लेता है, लेकिन यदि कोई आपसे लंबे अरसे के बाद मिले और कुछ ही पल के बाद दुनिया छोड़कर चला जाए तो सोचिए कितना दुख होगा। ऐसा ही चीन में एक शख्स के साथ हुआ। वह अपनी पत्नी से पूरे 3 साल बाद मिला। इस दौरान दोनों का दिल प्यार से भर आया। लेकिन फिर कुछ ही देर बाद पत्नी की मौत हो गई। तो चलिए इस दर्दभरी लव स्टोरी को विस्तार से जानते हैं।

शादी के 3 साल बाद मिले पति-पत्नी

यह अद्भुत लेकिन दुखद प्रेम कहानी है निक और ओयांग नाम के प्रेमी जोड़े की। 38 वर्षीय ओयांग चीन के रहने वाले हैं। वहीं 30 साल की निक रूस की रहने वाली थी। दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हैं। 2018 में इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। आखिर अप्रैल, 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

सितंबर, 2019 को कपल निक की मां से मिलने रूस गए। यहां कुछ महीने रहने के बाद ओयांग चीन लौट आए। कुछ महीनों बाद निक भी चीन आने वाली थी। लेकिन तभी कोविड लॉकडाउन लग गया। पति और पत्नी अब अपने-अपने देश फंस गए। करीब तीन साल तक दोनों अलग-अलग रहे। फिर इसी साल अक्टूबर के अंत में दोनों का फिर से पुनर्मिलन हुआ।

मुलाकात के चंद लम्हों बाद पत्नी ने तोड़ा दम

पति पत्नी जब सालों बाद मिले तो 5 मिनट तक तो लगातार रोते ही रहे। दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। घर लौटते समय एक्सप्रेसवे में निक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। ओयांग उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि इन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है और इनके जिंदा बचने के कोई चांस नहीं है।

डॉक्टर की बात सुनकर ओयांग डर गए। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह उन्हें 150 किलोमीटर दूर दूसरे अस्पताल ले गए। यहां निक कोमा में चली गई। वह पति से एक शब्द भी नहीं बोल सकी। इस हादसे ने ओयांग का दिल तोड़ दिया। वे बताते हैं कि उनकी बीवी को बचपन से ही सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें थी। चीन आटे समय फ्लाइट में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

बीवी की मौत के बाद ओयांग ने उनके अंगों का दान कर दिया। उनके इस निर्णय की बहुत तारीफ भी हुई। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस लव स्टोरी के बारे में जानकर बड़े भावुक हो गए। कहने लगे कि भगवान उस महिला को भी स्वर्ग में बहुत प्यार दें। वहीं बहुत से लोगों को इस दर्दनाक लव स्टोरी का अंत स्वीकार नहीं हुआ।

ओयांग बताते हैं कि निक उनसे बहुत प्यार करती थी। वह अपनी जान जोखिम में डालकर मुझ से मिलने रूस से चीन आई थी। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। मैं हमेशा उनसे प्यार करता रहूँगा।

Related Articles

Back to top button