मनोरंजन

दादा-दादी बनें मुकेश और नीता अंबानी, परिवार में आया नन्हा मेहमान..

 

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं और इनके घर नन्हा मेहमान आया है। आज इनकी बहू श्लोका ने एक पुत्र को जन्म दिया है। पीछे साल ही इनके बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका से हुई थी और आज इनके घर एक बेटा आया है। सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी की एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें ये अपने पोते के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो अस्पताल में बच्चा होने के तुरंत बाद खींची गई है।

अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि, “श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में हुआ है। नीता और मुकेश अंबानी दादा –दादी बन गए हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के ग्रैंडसन का स्वागत किया है। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ।

शलोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया और इस समय ये अस्पताल में ही हैं। वहीं दूसरी ओर अंबानी के घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की खूब तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। इनकी शादी में दुनिया भर की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई थी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, सुंदर पिचाई, उनकी पत्नी अंजलि, आनंद महिंद्रा, सचिन तेंदुलकर समेत कई लोग इनकी शादी में आए थे। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद इनके घर में नन्हा मेहमान आया है।

पिछले साल खरीदी थी टॉय चेन

पिछले साल ही मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। उस समय सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि मुकेश अपने घर आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे करने में लग गए हैं।

Related Articles

Back to top button