बॉलीवुड

66 साल की रेखा आखिर किसके नाम का सिंदूर मांग में भरती हैं, जानिये क्यों रहस्य मानी जाती है रेखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा जितनी अपने करियर की शुरुआत में खूबसूरत थीं, उतनी ही आज भी खूबसूरत लगती हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। अभिनेत्री रेखा ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। आज भी रेखा की अदाओं के लोग दीवाने हैं और इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं। भले ही रेखा फिल्मों से दूर हों लेकिन उनकी खूबसूरती के दीवाने दुनिया भर में लाखों-करोड़ों हैं।

10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा की उम्र 67 साल की हो चुकी है परंतु खूबसूरती के मामले में वह आजकल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इस उम्र में भी रेखा को देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा हो चुकी है। आज भी अभिनेत्री बेहद जवां नजर आती हैं। रेखा का स्टाइल और मेकअप सबसे अलग ही दिखता है, जिसमें उनका सिंदूर लगाना कई बार सवालों के घेरे में रहा है।

वैसे देखा जाए तो रेखा अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, जिसको लेकर ज्यादातर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहते हैं। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल जरूर रहता है कि आखिर रेखा अपनी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं? जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में रेखा को पहली बार सिंदूर लगाए हुए लोगों ने देखा तो सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। लोगों ने तो इतना भी कहा था कि रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाया हुआ है परंतु इसमें क्या सच्चाई है? इसका खुलासा खुद अभिनेत्री रेखा ने किया है।

आपको बता दें कि साल 1980 में सबसे पहले अभिनेत्री रेखा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में अपनी मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। जब रेखा की मांग में लोगों ने सिंदूर देखा तो हर कोई हैरत में पड़ गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन भी शादी में मौजूद थीं। जब जया ने रेखा की मांग में सिंदूर देखा तो वह भी काफी घबरा गई थीं। यह वही समय था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में बनी हुई थीं।

उस समय ऋषि कपूर और नीतू कपूर से ज्यादा रेखा ने लाइमलाइट बटोरी थी। लोगों ने रेखा को देखकर तरह-तरह की बातें की। लोगों ने ऐसी बातें भी की थी कि कहीं अमिताभ बच्चन ने रेखा से शादी तो नहीं कर ली? वहीं जया के मन में भी यही बात उनको भयभीत कर रही थी। उनके मन में यही चल रहा था कि कहीं लोगों का कहना सच ना साबित हो जाए, जिसका डर जया के मन में बना हुआ था।

अभिनेत्री रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब देते हुए इस बात से पर्दा उठाया था कि आखिर वह अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं? अभिनेत्री रेखा ने कहा था कि वह किसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं। बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती हैं। रेखा ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन पर सिंदूर बहुत अच्छा लगता है। उनके मेकअप के साथ सूट करता है इसलिए वह इसे लगाना पसंद करती हैं। अभिनेत्री रेखा ने अपनी तरफ से सफाई में यह कहा था लेकिन बातें फिर भी कई बनती रही हैं। ऐसा भी कहा जाता रहा है कि रेखा संजय दत्त से बेइंतहा प्यार करने लगी थीं। दोनों ने शादी की थी। संजय दत्त के नाम का सिंदूर रेखा मांग में भरती हैं। आखिर असल में क्या सच्चाई है? इस पर कुछ भी कह पाना बहुत कठिन है।

आपको बता दें कि एक समय पहले अभिनेत्री रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में खूब छाई हुई थीं। रेखा और अमिताभ बच्चन के प्रेम की कहानी किसी से भी छुपी नहीं है। परंतु इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा ने विनोद मेहरा से मंदिर में चुपके से विवाह किया था परंतु जब विनोद मेहरा पत्नी रेखा को घर लेकर पहुंचे थे तो उनकी मां ने इस रिश्ते को नहीं माना। विनोद मेहरा की मां को अभिनेत्री रेखा बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं।

ऐसा भी बताया जाता है कि रेखा को मारने के लिए उन्होंने अपने हाथ में चप्पल ले ली थी और उनके पीछे दौड़ने लगी थीं। जब रेखा ने देखा कि घर में लड़ाई बढ़ती जा रही हो तो उन्होंने विनोद मेहरा का घर छोड़ दिया था। वहीं बाद में विनोद मेहरा ने रेखा को घर वापस आने के लिए भी कहा था परंतु रेखा बहुत डर गई थीं, जिसके चलते उन्होंने घर वापस आने से इंकार कर दिया था।

आखिर विनोद मेहरा और रेखा की शादी हुई थी या नहीं? इसकी पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है। बता दें कि रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात से साफ इंकार कर दिया था कि उनकी शादी कभी विनोद मेहरा से हुई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विनोद मेहरा की तीन शादियां हुई हैं। विनोद मेहरा ने साल 1987 में किरण से शादी की थी। इसके 2 साल बाद साल 1990 में वह इस दुनिया को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए थे।

Related Articles

Back to top button