रात के खाने में भूलकर भी ना करें इन गलतियों को वरना हो सकते हैं बड़े रोगों के शिकार!
आज के समय में इंसान अपने खान-पान की वजह से कई रोगों का शिकार समय से पहले ही हो जाता है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले के लोग अच्छा और शुद्ध भोजन करते थे। शायद यही वजह थी कि वह लम्बे समय तह स्वस्थ्य रहते थे और लम्बी जिंदगी भी जीते थे। आज जबकि ऐसा नहीं है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो किसी ना किसी बीमारी का शिकार ना हो।
ज्यादातर लोग होते हैं देर रात खाना खाने के आदी:
स्वस्थ्य रहने के लिए जितना जरुरी व्यायाम है, उतना ही जरुरी संतुलित खान-पान भी है। अगर सही समय पर सही डाईट ली जाए तो आने वाली कई बिमारियों से बचा जा सकता है। यह आपके स्वास्थ्य को भी ठीक रखने में मदद करता है। इसीलिए कहा जाता है कि सोने से 2-3 घंटे पहले ही रात का भोजन कर लेना चाहिए। ज्यादातर लोग देर रात खाना खाने के आदी होते हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता होता है कि वह अनजाने में कई गंभीर बिमारियों को न्योता दे रहे हैं।
देर रात खाने से बढ़ जाता है इन बिमारियों का खतरा:
*- दिल सम्बन्धी बीमारियाँ:
देर रात खाना खाने वालों को शायद यह नहीं पता होता है कि इससे दिल की बीमारियाँ होने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। देर रात खाने से शरीर में कॉलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है। कॉलेस्ट्राल ही होता है जो दिल सम्बन्धी बिमारियों के लिए जिम्मेदार होता है।
*- तनाव का शिकार:
देर रात खाना खाने वाले लोगों को अक्सर तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल जब कोई देर रात खाना खाकर तुरंत सो जाता है तो खाना पूड पाइप में आने लगता है। जिस वजह से नींद पूरी नहीं होती है। अब नींद पूरी ना होने की वजह से तनाव और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं।
*- मोटापा:
देर रात वही लोग खाते हैं जो देर रात काम करते हैं। खाना खाने के बाद वह तुरंत सो जाते हैं। खाना खाकर तुरंत सो जाने से उनके शरीर में गया हुआ खाना फैट में बदलने लगता है। अब यह बताने की जरुरत नहीं है कि फैट क्या करता है। इससे व्यक्ति धीरे-धीरे मोटापे का शिकार हो जाता है।
*- डायबिटीज:
मोटे व्यक्तियों को डायबिटीज की समस्या सबसे जल्दी अपने कब्जे में लेती है। मोटापे की वजह से खून में सुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है। इस वजह से व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाता है।
*- कब्ज और एसिडिटी:
देर रात भोजन करने से खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है। अब जब खाना नहीं पचा है तो कब्ज और एसिडिटी की समस्या होना तो आम बात है। यह आपके स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत हानिकारक होता है।