विशेष

लड़कों की ये गंदी आदतें लड़कियों को कतई नहीं पसंद, करने लगती हैं सख्त नफरत

इस दुनिया में हर किसी के अंदर ऐसी कोई ना कोई आदत जरूर होती है जो उन्हें तो सामान्य लगती हैं परंतु हो सकता है कि उसके पार्टनर को वह बिल्कुल भी अच्छी ना लगती हों। चाहे लड़का हो या फिर लड़की हो, हर किसी में कुछ आदतें जरूर होती है जो एक दूसरे को पसंद नहीं आती हैं। वैसे देखा जाए तो लड़कियां इस मामले में बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। ऐसे बहुत से लड़के हैं जो बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसी स्थिति में लड़कियां उनके साथ रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। दरअसल, लड़कों की कुछ आदतों से लड़कियां चिढ़ने लगती हैं।

लड़कों में ऐसी कई आदतें देखी गई हैं, जो ज्यादातर लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। भले ही लड़कों को अपनी वह आदतें अच्छी लगती हों परंतु लड़कियां इन आदतों वाले लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं। जब कभी लड़कियां लड़कों में इस तरह की आदतें देखती हैं, वह उनसे नफरत करने लगती हैं और लड़कियां यही कोशिश करती हैं कि उनसे जितना दूर रहा जाए, उतना ही अच्छा है। आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी गंदी आदतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको लड़कियां कतई पसंद नहीं करती हैं।

साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखना

लड़कियों को साफ-सफाई बहुत ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में जो लड़के साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, उनसे लड़कियां धीरे-धीरे दूर भागने की कोशिश करती हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां नफरत करने लगती हैं क्योंकि जब भी लड़कियां किसी लड़के से मिलती हैं तो उसके कपड़े, पहनावे, दांत आदि को बहुत जल्दी देखती हैं ,ऐसे में अगर लड़का साफ सफाई से नहीं रहता है तो इसके बाद लड़कियां दूर होने लगती हैं।

नशा करने वाले

लड़कियां नशा करने वाले लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं क्योंकि उनकी नजरों में जो नशा करता है वह लड़का गैर-जिम्मेदार होता है। अगर किसी लड़की को यह पता लग जाएगी उसके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो वह उससे अपने आप दूर भागने लगती है क्योंकि इंसान नशे में गलतियां करता जाता है और उसको बिल्कुल भी समझ नहीं आता है की वो क्या कर रहा है और कोई भी लड़की यह सब बर्दाश्त नहीं करना चाहेगी।

मार-पीट, गुंडागर्दी दिखाना

जो लड़के हमेशा मारपीट में रहते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं उनको लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। अगर लड़कियों को यह पता लग जाए कि कोई लड़का लड़ाई-झगड़ा करता है या फिर मारपीट में ज्यादा रहता है तो लड़कियां उसके साथ रिश्ता रखना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।

अपशब्द कहना

ऐसे बहुत से लड़के हैं जो कहीं भी अपशब्द कह देते हैं। दोस्तों के साथ बातचीत करने के दौरान भी लड़के अपशब्द बोल कर एक दूसरे से बात करते हैं। लड़कों की यही आदत लड़कियों को पसंद नहीं आती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लड़के बिना किसी बात के ही बहुत अपशब्द कहने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई लड़कों की आदत ऐसी होती है कि उनकी बात बिना अपशब्द कहे पूरी ही नहीं होती है। ऐसे लड़कों के सामने भले ही लड़कियां कुछ नहीं कहती हैं परंतु उनसे लड़कियां नफरत करने लगती हैं, जिस लड़के में यह आदत होती है उससे लड़कियां अक्सर दूर भागती हैं।

Related Articles

Back to top button