मनोज तिवारी को छोड़ अब इस शख्स के साथ इश्क लड़ा रही है उनकी तलाकशुदा पत्नी, शेयर की तस्वीरें
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और पॉलिटिशन मनोज तिवारी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। इन दिनों मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, इन दिनों रानी तिवारी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही है और उन्होंने अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है।
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर रानी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि, “दिल की फीलिंग जरूर पढ़ना इक हर पल मोहब्बत करने का वादा है, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे। कभी ये मत समझना कि हम आपको भूल जाएंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान।”
View this post on Instagram
इसके अलावा एकम बावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “हर दिन प्यार महसूस करना एक खूबसूरत एहसास है। मैं उसके साथ इस बंधन को शेयर करने के लिए भगवान का बहुत आभारी हूं। यह मेरे प्रति प्रतिमा का प्यार है कि जब मैं उसके साथ रहता हूं तो सब कुछ भूल जाता हूं और उसके साथ हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं।”
बता दें कि, रानी तिवारी निर्माता अरुण तिवारी की बहन है। रानी के भाई अरुण बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एम एस धोनी को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं बात करें एकम बाबा की तो वह हमेशा अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ओ ललकारे, गन वर्सेस बेलिया जैसे उनके गाने धूम मचाते रहते हैं।
कहा जा रहा है कि, एकम और प्रतिमा करीब दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है जिसके बाद ही दोनों काफी चर्चे में हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी का असली नाम प्रतिमा पांडे है। प्रतिमा पांडे और मनोज तिवारी ने साल 1991 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 13 साल तक यह जोड़ी एक दूसरे के साथ खुश रही, लेकिन साल 2012 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से मनोज तिवारी को एक बेटी भी है।
इसके बाद ही मनोज तिवारी ने साल 2020 में भोजपुरी सिंगर सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचा ली। सुरभि और मनोज तिवारी की भी एक बेटी है। अपनी बड़ी बेटी को लेकर मनोज तिवारी का कहना है कि, उनकी बड़ी बेटी और उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं। उसी के कहने पर ही उन्होंने दूसरी शादी की है।
वहीं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि ने शादी की पहली सालगिरह पर लिखा था कि, “आप वो शख्स हैं, जिसे मैं हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहती हूं। हमने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हम एक साथ खड़े हैं। मैं यह वादा नहीं करती कि जिंदगी में हमेशा धूप और इंद्रधनुष होगा लेकिन मैं आपके लिए अपने प्यार और निष्ठा का वादा कर सकती हूं।”