धार्मिक

राशिफल 3 अप्रैल: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव, घर-परिवार की बढ़ेंगी खुशियां

आज हम आपको रविवार 3 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के जरिए आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकलेगा। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों की मदद से अच्छा लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की सेहत खराब हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। मार्केटिंग से संबंधित कामों में लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का सोच-विचार करेंगे। आपको अपने गुस्से में पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। खास लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। मानसिक चिंता कम होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ हो सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें, इधर-उधर के मामलों में अपना वक्त बर्बाद मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। बुरी संगति से बचकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को हानि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में चल रही कुछ परेशानियों का समाधान निकाल सकते हैं। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे और ऐसे लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आप अपने परिवार वालों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा साथ देंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच विचार करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अनबन होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप एक समय में एक से अधिक काम ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच-विचार करना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button