बॉलीवुड

अपने पति से ज्यादा फेमस हैं ये 8 महिलाएं, फिर भी नहीं है शोहरत का घमंड

भारतीय समाज में पिछले काफी लंबे समय से ये प्रथा चली आ रही है कि शादीशुदा महिलाओं को उनके पति के नाम से ही जाना जाता है, इसी वजह से शादी के बाद लड़कियों का सरनेम बदल जाता है। हालांकि अब बदलते समय के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है और  इस प्रथा में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

अब ऐसे कई कपल्स दिखते हैं, जिनमें पति से ज्यादा पत्नी सफल होती हैं। लिहाजा ऐसे ही कुछ कपल्स टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भी हैं और इन कपल्स की सबसे खास बात ये है कि इनकी आपसी बॉन्डिंग काफी शानदार है और ये कपल्स के लिए एक बेंचमार्क सेट करते हुए भी नजर आते हैं।

माधुरी दीक्षित 

बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन माधुरी दीक्षित का करियर हमेशा से ही टॉप पर रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मों में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे हैं। इसी बीच उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से अरेंज्ड मैरिज की।

माधुरी दीक्षित-श्रीराम माधव नेने

इस कपल में श्रीराम नेने की अपेक्षा माधुरी दीक्षित को लोग ज्यादा जानते हैं, हालांकि श्रीराम नेने भी एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। माधुरी को लेकर एक इंटरव्यू में श्रीराम नेने ने कहा था कि माधुरी की खास बात है कि वो कभी भी वर्क को लेकर घर नहीं आती हैं और घर में वो सिर्फ फैमिली को ही अपना टाइम देती हैं।

नेहा कक्कड़ 

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग दिल्ली के एक गुरूद्वारे में शादी रचाई। इस शादी ने सोशल मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरीं और एक एक तस्वीर जमकर वायरल हुई।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह1

नेहा कक्कड़ ने उम्र में अपने से छोटे और पॉपुलैरिटी के मामले में भी लो होने के बावजूद रोहनप्रीत को अपना जीवनसाथी चुना। इस कपल ने उस टिपिकल सोच को सिरे से खारिज कर दिया कि एक लड़के को हमेशा खुद से छोटी लड़की से शादी करनी चाहिए। साथ ही इस बात को भी गलत साबित कर दिया कि लड़के खुद से ज्यादा सफल लड़की से शादी नहीं करते हैं।

नेहा धूपिया 

नेहा धूपिया ने भी हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग सात फेरे लिए हैं। ये शादी इतनी जल्दबाजी में हुई कि फैंस एकदम सरप्राइज हो गए। इस कपल ने सिर्फ एक हफ्ते में ही सगाई से लेकर शादी तक सारे फंक्शन कर लिए।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थी और इसी वजह से इस कपल ने आनन फानन में शादी रचाई। बता दें कि पॉपुलैरिटी के मामले में नेहा, अंगद से काफी आगे हैं। मगर नेहा और अंगल का इस मामले में कभी भी ईगो क्लैश नहीं होता।

ईशा अंबानी 

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग शादी रचाई और ये दुनिया की सबसे शाही शादियों में से एक थी, इस शादी के ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन की चर्चा आज भी दुनियाभर में होती है।

चाहे नेम-फेम हो या पैसा, ईशा अंबानी हर मामले में अपने पति आनंद पीरामल से आगे हैं। मगर इस कपल के बीच कभी किसी चीज को लेकर ईगो क्लैश नहीं होता है।

इस कपल में प्यार और सहजता के साथ सभी चीजों में बैलेंस बनाकर रखा है, जो उन्हें हैप्पी मैरिड लाइफ जीने में मदद करता है।

सनाया ईरानी 

सनाया ईरानी और मोहित सहगल के रिश्ते में भी सनाया पॉपुलैरिटी के मामले में आगे हैं। इस बारे में एक इंटरव्यू में सनाया ने बताया था कि वो जब मोहित सहगल को डेट कर रही थीं, तो लोगों के मन में ये सवाल था कि ये रिश्ता चल सकेगा भी नहींं।

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

ऐसा इसलिए क्योंकि सनाया के पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट थे, तो वहीं मोहित अपने करियर में स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि ये चीज इन दोनों के रिश्ते में कभी नहीं आई। दोनों ही अपने आपसी समझ और बॉन्डिंग पर काम करते रहे और आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

वो कहा जाता है न कि जब कपल रिलेशनशिप में करियर और पैसों से ज्यादा लव एंड बॉन्डिंग पर फोकस करते हैं, तभी रिश्ता सफल होता है। इस कपल पर ये कहावत एकदम फिट बैठता है।

रूबीना दिलैक 

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादीशुदा जिंदगी भले ही इन दिनों विवादों से घिरी हो, मगर इन दोनों के बीच प्यार आज भी कायम है। तभी तो तलाक की खबरों के बीच अभिनव शुक्ला ने ये तक कह दिया कि उन्हें रूबीना से फिर प्यार हो गया है।

रूबीना दिलैक और अभिवन

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जब कपल रिलेशनशिप में अपनी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, तो रिश्ता मजबूत बनता है। इसी से रिलेशनशिप में विश्वास पैदा होता है और प्यार बचा रहता है।

ऐश्वर्या राय 

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि अब ऐश्वर्या भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आती हों, मगर अपने पति अभिषेक से पॉपुलैरिटी के मामले में वो काफी आगे हैं।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

बता दें कि ऐश्वर्या, अभिषेक से ज्यादा पॉपुलर भी हैं और उम्र में भी बड़ी हैं, लेकिन इस कपल ने इन बातों को कभी भी अपने प्यार के बीच आने नहीं दिया। यही वजह है कि दोनों आज अपने शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

करीना कपूर 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर शुमार करीना कपूर की पॉपुलैरिटी को हमें बताने की जरूरत नहीं है। करीना कपूर अपने पति सैफ से भी अधिक फेमस हैं। हालांकि इस बात का असर इनके रिश्ते पर कभी नहीं पड़ा।

करीना कपूर और सैफ अली खान

बता दें कि इस कपल का एक बेटा तैमूर है और करीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो 2021 के शुरूआती महीनों में करीना अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

Related Articles

Back to top button