बॉलीवुड

प्रियंका ने घर में ही बनवा रखा है शिव मंदिर, पति साथ पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस 

प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी उतनी ही पॉपूलर है। प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल का टाइटल यूं ही नहीं दिया गया है। वे चाहे किसी भी देश में रहे लेकिन वे कभी भी अपने भारतीय संस्कृति को नहीं भूलती है। इस बात को समय समय पर देख ही चुके हैं।

एक बार फिर प्रियंका ने अपने इसी अंदाज से अपने फेंस को अपना दिवाना बना लिया है। विदेश की बहु बनने के बाद भी प्रियंका अपने रीति रिवाजों को नहीं भूली है। भारत के हर कोने में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रियंका ने भी अमेरिका में अपने ईष्ट भोलेनाथ की पूजा कर अपने फेंस को इस पर्व की शुभकामना दी है।

देसी रंग में रंगी प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने आज महाशिवरात्रि के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर भगवान शिव की पूजा करते हुए फोटो शेयर किया है। जिसे उनके फेंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों में उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर आप साफ तौर पर अंदाजा लगा ही सकते हैं कि प्रियंका ने अपने विदेशी पति को भी अपने देश की संस्कृति के रंग मे रंग लिया है।

अपने घर में बनाया भोलेनाथ का मंदिर

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए। अपने फेंस को आज के इस महापर्व की बधाई दी है। आपको बता दें कि प्रियंका ने शिवरात्रि का त्योहार अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर में मनाई। यहां प्रियंका समेत उनके परिवार ने महाशिवरात्रि की खास पूजा की। सोशल मीडिया पर छा रही इस तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योती बैठी हुई है।

इस तस्वीर में आप भी देख सकते हैं कि प्रियंका ने अपने घर में ही एक छोटा सा मंदिर बना रखा है और सभी लोग इस मंदिर में बैठ कर पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका के इस मंदिर में भगवान शिव की बेहद बड़ी मूर्ति भी रखी हुई है। प्रियंका ने अपनी इस पूजा के लिए खास पुजारी को भी बुलाया था। जिन्हें आप तस्वीर में भी देख सकते हैं।

फोटो के साथ प्रियंका ने लिखी ये बात

महाशिवरात्रि की इस पूजा में प्रियंका और निक दोनों ही भारतीय वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान निक जोेनस ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था। जबकि प्रियंका ने बेबी पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी पहन रखी है। प्रियंका ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है कि महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि सभी को। ऊं नमरू शिवाय।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हैं जब आप विलायत में भी प्रियंका का देसी रुप देख चुके हैं। इससे पहले भी प्रियंका अमेरिका में रहने के बाद भी करवा चौथ और दीवाली सेलिब्रेशन की फोटोज अपने फेंस के साथ शेयर कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button