धार्मिक

राशिफल 6 जनवरी: आज 7 राशियों के सारे काम मन मुताबिक होंगे पूरे, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 6 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। राजनीति में सफलता मिलेगी। भाई बहनों की मदद से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक नहीं है। पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। मार्केट में कंपटीशन बढ़ने के कारण मनमुटाव की स्थिति भी बढ़ेगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरते। धार्मिक संगति में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्य आपको खुशियां देंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का आगमन भी होगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके द्वारा किए गए छोटे प्रयास भी सफल होंगे। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके विचारों में तेजी से बदलाव हो सकता है। नए नए विचारों की वजह से आप थोड़े उलझे हुए नजर आएंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। कार्यस्थल में काम का दबाव अधिक होने की वजह से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी और खर्च का संतुलन बना कर रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों की बहुत ही जल्द शादी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपको वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपकी किस्मत बहुत अच्छी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर किसी भी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। कुछ बड़े कार्य को निपटाना सफल रहेगा। अचानक घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आप कोई भी कार्य बिना सोचे समझे मत कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। एक के बाद एक सफलता के नए-नए मार्ग आपको प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। पहले किए गए कामों का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी चतुराई से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अनुभवी लोगों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। आज होने वाली ज्यादातर बातचीत और सौदेबाजी में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button