बॉलीवुड

मलाइका और अर्जुन के बीच में हुई लड़ाई, इन ख़ास मौकों पर नहीं दिखेंगे साथ

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती है। मलाइका कभी अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती है तो कभी उनके अफेयर की खबरें छाई रहती है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

arjun kapoor

यह जोड़ी पिछले काफी लंबे समय से एक दूसरे के प्यार में है और अक्सर पार्टी और इवेंट में एक साथ नजर आते हैं। दिवाली के मौके पर भी यह जोड़ी एक साथ दिखाई दी थी और बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच झगड़ा हो गया है जिसके चलते ये न्यू ईयर और क्रिसमस पर एक साथ नहीं दिखाई देंगे।

malaika arora

बता दें, मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में आने वाला क्रिसमस और न्यू ईयर भी वह अर्जुन कपूर के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहती है। लेकिन अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं जिसकी वजह से वह मलाइका को समय नहीं दे पा रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर भी मलाइका के साथ मनाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से नाराज हो गई।

malaika arora

malaika arora

रिपोर्ट की माने तो अर्जुन कपूर ने हाल ही में ‘एक विलन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही वह अपनी आने वाली दूसरी फिल्मों को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। यही वजह है कि वह इस साल अपनी लव लेडी के साथ न्यू ईयर और क्रिसमस नहीं मना पाएंगे। हालाँकि, अर्जुन से मलाइका की नाराजगी भी एक तरह का प्यार ही हैं। मलाइका हमेशा ही अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं।

malaika arora

पिछले दिनों ही दिवाली के मौके पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ दिवाली मनाई थी और उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। इस दौरान मलाइका पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ते में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

malaika arora

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन के साथ अपनी रिलेशन को लेकर मलाइका ने कहा था कि, “इस दुनिया में उन लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है जो आपको पूरी तरह से समझ सके, लेकिन अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझता है। वह मुझे हंसाता है। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने मुझे अंदर से बाहर तक पूरी तरह अच्छे से जान लिया है और यह सभी चीजें थी जो अर्जुन के लिए मेरे मन में रास्ता बनाती है।

malaika arora

” तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका को लेकर कह चुके हैं कि, जब मलाइका उनकी बकवास बातों पर भी हंसती है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है और मलाइका के साथ समय बिताना भी अच्छा लगता हैं।

malaika arora

गौरतलब हैं कि, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में मशहूर अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम दोनों ही रिती रिवाज से हुई थी। काफी लंबे समय तक एक साथ रहने के बाद अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया। इस कपल का एक 18 साल का बेटा भी है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थी।

Related Articles

Back to top button