धार्मिक

बेहद ही खास होती है शरद पूर्णिमा की रात, इस दिन ये उपाय करने से बन जाती है मां लक्ष्मी की कृपा

साल भर कई सारी पूर्णिमा आती हैं और इन पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा सबसे खास होती है। शरद पूर्णिमा को बेहद ही शुभ माना जाता है और शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मां की पूजा करने से धन लाभ होता है। इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर के दिन आ रही है। शास्त्रों में शरद पूर्णिमा का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि इस दौरान देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती है और जो लोग सच्चे मन से मां की पूजा करते हैं, उनपर मां की कृपा बन जाती है।

शरद पूर्णिमा की रात सोना वर्जित होता है और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का जाप रात भर किया जाता। जिसकी वजह से इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा यानी जागने वाली रात भी कहा जाता है।

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात सोना नहीं चाहिए और रात भर मां की पूजा करनी चाहिए। जो लोग शरद पूर्णिमा की रात सो जाते हैं। उनके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप शरद पूर्णिमा की रात पूजा करें और सोने से बचें।

खीर का है बेहद महत्व

शरद पूर्णिमा की रात्रि को खीर जरूर बनाई जाती है और रात भर खीर को खुले में ही, चांद की रोशनी में रखा जाता है। वहीं सुबह इस खीर को प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। कहा जाता है कि ये खीर खाने से सारे रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के परिवार में अगर कोई व्यक्ति बीमार है, वो उसे ये खीर जरूर खिलाएं। शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा पर चांद की किरणों से अमृत बरसता है। चांद की किरणों में खीर रखने से ये अमृत बन जाती है। इसके अलावा शरद पूर्णिमा की रात हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक जलाना भी शुभ फल देता है और रोग आपसे दूर रहते हैं।

उधार मुक्ति के लिए करें ये उपाय

मान्यता है कि जिन लोगों पर कर्ज चढ़ा है, अगर वो शरद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। तो कर्ज उतर जाता है। इस दिन आप शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें और पेड़ पर दूध अर्पित करें। साथ में ही घी का दीपक भी जला दें। ये उपाय करने से आप पर चढ़ा कर्ज उतर जाएगा।

करें ये पाठ

शरद पूर्णिमा के दिन श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र ,विष्णु सहस्त्र नाम का जाप जरूर करें। इसके अलावा भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ करना भी लाभकारी होता है। ये पाठ पढ़ने से आर्थिक संपन्नता, सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

इस तरह से करें मां लक्ष्मी की पूजा

पूर्णिमा की सुबह स्नान करें और उसके बाद तुलसी की पूजा करें। पूजा करते समय दीपक जलाएं और तुलसी को जल अर्पित करें। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। वहीं रात को माता लक्ष्मी का अपने घर में स्वागत करें और स्वागत हेतु माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप भी करना चाहिए।

मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत ही प्रिय होती है। इसलिए शरद पूर्णिमा की सुबह माता की पूजा करते हुए उन्हें सुपारी जरूर चढ़ाएं। सुपारी के अलावा लाल धागा, अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि का भी पूजा के समय इस्तेमाल करें। वहीं पूजा होने के बाद ये सब चीजें आप तिजोरी में रखें। ये उपाय करने से धन की कभी कमी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button