बॉलीवुड

खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये जाने-माने सितारे, आखिरी वाले का तो बना था खूब मजाक

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं किसी भी लड़की के लिए उसकी खूबसूरती बहुत ही ज्यादा मायने रखती है। हर कोई अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार बनाए रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता है। सभी यही चाहते हैं कि वह सुंदर और आकर्षक दिखे। अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें, तो इस इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती के बल पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

लेकिन बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो अपने आपको सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए तरह-तरह की सर्जरी भी करवा चुकी है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसे भी हैं जो ढेर सारा मेकअप का सहारा लेकर खुद को सुंदर दिखाने का प्रयास करती हैं। यह अभिनेत्रियां अपने चेहरे पर मेकअप लगाकर दाग धब्बे और मुहांसों को छुपाती हैं। अगर आप इन अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के देखेंगे तो आप खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जो खराब मेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। आप सभी लोगों को रानू मंडल तो याद ही होंगी। जी हां, वही रानू मंडल जो साल 2019 में रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा किया करती थीं। किसी शख्स ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डाल दिया और देखते ही देखते वह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया और रानू मंडल रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।

रानू मंडल की किस्मत ऐसी चमकी की हिमेश रेशमिया की फिल्म “हैप्पी हार्डी एंड हीर” में कई गानों को आवाज दी। हाल ही में रानू मंडल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सज-धज कर पहुंची हुई थीं और रानू मंडल ने इस कार्यक्रम में रैंप वॉक भी किया। हर कोई रानू मंडल के मेकअप को देखकर हैरान हो गया था और सोशल मीडिया पर भी रानू मंडल के मेकअप और स्टाइल को लेकर मींस बनने लगे थे।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रानू मंडल के अलावा बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी लेने वाले हैं जो खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत हैं और यह हमेशा से ही अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं परंतु साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी और इसी लिपस्टिक के कारण वह ट्रोल का शिकार हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा भी खराब मेकअप की वजह से ट्रेन हो चुकी हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रेन हुई थीं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में पहुंची थीं और अभिनेत्री ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी। उनके बाल अजीब उसे लग रहे थे। विदेश में तो उनके इस लुक की खूब तारीफ हुई लेकिन भारत के यूजर्स ने उनका खूब मजाक बनाया।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को भी अपने लुक की वजह से ट्रोल होना पड़ गया था। दरअसल, दीपिका की ब्राउन स्किन पर लाइट फाउंडेशन शेड का इस्तेमाल किया गया था जो उन्हें बहुत ज्यादा भद्दा बना रहा था। लोगों ने दीपिका पादुकोण के इस लुक को देखकर उनका खूब मजाक बनाया।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक बार अभिनेता आइफा अवॉर्ड में पहुंचे थे और वह सोशल मीडिया पर छा गए। आपको बता दें कि रणवीर सिंह वहां चोटी करके छड़ी लेकर पहुंचे थे जिसके बाद उनके ऊपर बने मिम्स सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए थे।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपने ओवर मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर एक इवेंट के दौरान खराब फाउंडेशन की वजह से ट्रोल हुई थीं। उनके इस लुक में फाउंडेशन शेड सही से ब्लेंड नहीं होने के कारण उनके चेहरे पर गहरे पैच नजर आ रहे थे, जो उनके लुक को खराब कर रहा था। इसी वजह से लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

कंगना रनौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत भी अपने ओवर मेकअप की वजह से लोगों के ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button