मनोरंजनविशेष

महज 7 महीने के भीतर बॉलीवुड के इन 18 नायब सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा, देखे लिस्ट

साल 2020 और 2021 न सिर्फ कोरोना की वजह से दुखद साबित हुआ बल्कि इन 2 सालों में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जो 2021 के महज 7 महीनों के अंदर इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस

fukre

अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस को फिल्म ‘फुकरे’ और ‘भोली पंजाबन’ के जरिए बॉलीवुड में काफी सफलता हासिल हुई थी। लेकिन 16 जनवरी 2021 को अभिनेता का निधन हो गया जिसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। बता दें, अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सुपरस्टार ने शोक जताया था।

अरविंद जोशी

arvind joshi

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेत शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी भी इस दुनिया से चले गए। 83 साल की उम्र में 29 जनवरी को उनका निधन हो गया। रिपोर्ट की माने तो अरविंद जोशी काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

राजीव कपूर

rajiv kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार राजीव कपूर भी 9 फरवरी साल 2021 को दुनिया छोड़कर चले गए। राजीव कपूर आखरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में दिखाई दिए थे।

संदीप नाहर

sandip nahar
मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी’ में नजर आए संदीप नाहर का 15 फरवरी 2021 को निधन हो गया। बता दे, संदीप नाहर ने खुदकुशी की थी और उन्होंने एक सुसाइड नोट और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था।

नरेंद्र चंचल

Narendra Chanchal

नरेंद्र चंचल अपने भजनों के लिए बहुत मशहूर थे। कहा जा रहा है कि करीब 2 महीने तक नरेंद्र अस्पताल में भर्ती रहे लेकिन इसी साल 22 जनवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 80 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ने वाले नरेंद्र चंचल ‘चलो बुलावा आया’ जैसे भजनों के लिए मशहूर थे।

तारिक शाह

tariq shah

तारिक शाह बाकी दिग्गज कलाकारों के जैसे ही इसी साल 3 अप्रैल को दुनिया छोड़कर चले गए। कहा जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्होंने 3 अप्रैल को दम तोड़ दिया।

शशि कला

Shashikala

अपने करियर में करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री शशि कला का भी 4 अप्रैल को निधन हो गया। बता दे शशि कला ने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया है। उन्हें साल 2007 में पद्मश्री और साल 2009 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

सतीश कौल

satish koul

टीवी के सबसे मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान इंद्र के किरदार में दिखाई देने वाले अभिनेता सतीश कौल का भी 10 अप्रैल को निधन हो गया। कहा जा रहा है कि सतीश को काफी लंबे समय से और पैसों की दिक्कतों का सामना कर रहे थे। इसके साथ ही वह कोरोनावायरस से भी संक्रमित हो गए थे जिसके चलते उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

रिंकू सिंह

Rinku Singh

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में काम कर चुकी अभिनेत्री रिंकू सिंह का भी निधन हो गया। खबरों की मानें तो रिंकू सिंह को कोरोना हो गया था जिसके चलते उन्होंने 4 अप्रैल को दम तोड़ दिया।

तरला जोशी

tarla joshi

टीवी सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना’ में तरला जोशी को बड़ी बिजी के किरदार से अधिक पहचान मिली थी। हालांकि वह कई सीरियल्स और फिल्मों का भी हिस्सा रही। तरला जोशी का 4 जून को हर्ट अटैक से निधन हो गया।

सईद साबरी

saeed sabri

दिग्गज कव्वाली सिंगर सईद साबरी 20 जून को दुनिया छोड़कर चले गए। रिपोर्ट की माने तो बाथरूम में नहाते वक्त सईद साबरी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर भी वह बच नहीं सके।

सेहर अली लतीफ

sahir ali latif

सेहर अली लतीफ का नाम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर के तौर पर लिया जाता है। इन्होंने ‘मानसून शूटआउट’ और ‘लंच बॉक्सेस’ जैसी बड़ी फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। बता दें, इसी साल 7 जून को सेहर अली लतीफ का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया।

राज कौशल

raj kaushal

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का भी हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। बता दें, राज ने ‘एंथनी कौन है’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी फिल्मों में डायरेक्शन किया था।

अरविंद राठौड़

arvind rathod

गुजरात फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रहे अरविंद राठौड़ ने भी 1 जुलाई ने दम तोड़ दिया। बता दे अरविंद राठौड़ ने न सिर्फ गुजराती फिल्मों में बल्कि ‘खुदा गवा’ और ‘अग्निपथ’ जैसी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में भी काम किया था। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मों में अभिनय करने से पहले अरविंद राठौड़ एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुके थे।

दिलीप कुमार

dilip

बॉलीवुड में ‘ट्रेजडी किंग’ के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। दिलीप कुमार  काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि दिलीप कुमार के निधन के 1 दिन पहले ही उनकी पत्नी सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी थी कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार आ रहा है लेकिन दूसरे दिन ही दिलीप कुमार इस दुनिया से चले गए।

सिद्धार्थ शुक्ला

sidharth shukla

टीवी दुनिया का जाना माना नाम सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से भी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से हर कोई स्तब्ध था और उनकी मौत पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। रिपोर्ट की माने तो सिद्धार्थ ने सोने से पहले कुछ दवाई ली थी जिसके बाद वह 2 सितंबर की सुबह उठे ही नहीं। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मनीषा यादव

manisha yadav

टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम के किरदार से घर घर में मशहूर अभिनेत्री मनीषा यादव भी इस दुनिया में नहीं रही।1 अक्टूबर को मनीषा यादव ने आखिरी सांस ली, हालाँकि अभी तक उनकी मृत्यु का कारण सामने नहीं आया है।

घनश्याम नायक (नट्टू काका)

nattu kaka

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक ने भी 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें नट्टू काका के रोल में लोगों ने खूब पसंद किया।

Related Articles

Back to top button