धार्मिक

राशिफल 22 फरवरी: आज बजरंगबली की कृपा से 6 राशियों के कष्ट होंगे दूर, धन प्राप्ति के बने योग

आज हम आपको मंगलवार 22 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। कामकाज की योजनाएं समय पर पूरी हो सकती हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक काम में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा दे सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पहले किए गए कामों का परिणाम मिल सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप गर्व और खुशी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लीजिए। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शाम के समय कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। कार्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। घर में हो रहे तनाव से छुटकारा मिल सकता है। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको करियर से संबंधित अच्छे अवसर मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। कोर्ट के चोरी के मामले में जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कामकाज की स्थिति को किसी बड़े खतरे में ना डालने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कामकाज में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने स्वभाव पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button