धार्मिक

ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन 5 राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की कृपा, पैसों की कमी होगी दूर

ग्रह-नक्षत्रों की चाल कब व्यक्ति की किस्मत बदल दें, इसके बारे में कुछ भी बता पाना काफी मुश्किल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ग्रहों में बहुत से बदलाव होते हैं, जिसके अनुसार व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों में बहुत से फेरबदल हो रहे हैं। रात को चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिसकी वजह से कई राशियों को शुभ लाभ मिलेगा। इसके अलावा दो शुभ योग भी बन रहें हैं। आखिर किन राशियों के ऊपर ग्रहों के शुभ प्रभाव से लाभ मिलेगा और किनको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का समय बहुत ही शुभ रहेगा। समृद्धि के नए कार्यक्रम शुरू करने के लिए समय उत्तम रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं पर ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसका आने वाले समय में अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नए कारोबार की शुरूआत करेंगे, जिसके अंदर आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वित्त संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप एक नया संबंध बना सकते हैं, जिसके बारे में आप काफी गंभीर रहने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। सभी नकारात्मक परिस्थितियों से राहत मिल सकती है। सोचने-समझने की शक्ति मजबूत रहेगी। खानपान में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवन शैली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया कदम उठा सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी हो सकती है। जीवन साथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन में तनाव और परेशानियां दूर हो सकती है। धन संबंधित कार्यों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको जल्द ही आपकी नई योजना में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती और मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आप किसी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। माता-पिता के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अचानक कुछ कार्यो की वजह से आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजनाएं बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के लोग बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। आपको समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। इधर-उधर के कामों में समय व्यर्थ मत कीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी गलतियों से कुछ नया सीख सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के जीवन में कई अद्भुत बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज बिल्कुल ठीक अंदाज में पूरा करेंगे। सफलता के नए रास्ते हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवन साथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। खानपान की आदतों में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल में कामकाज का बोझ कम रहेगा। आपको लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में उथल-पुथल मची रहेगी। आपको अपनी भावनाओं और स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आपकी जिंदगी काफी व्यस्त रहेगी। आप कामकाज के तरीकों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपको अपनी काबिलियत के दम पर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। फालतू के झगड़ों से आप बच कर रहें। आपको अपनी वाणी पर काबू रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी मामले में आपको निर्णय लेना कठिन होगा। परिवार से जुड़े हुए कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। आप पुरानी अधूरी-अनसुलझी बातों को लेकर काफी परेशान रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपके अधूरे कामकाज पूरे हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने करियर को उचित दिशा में ले जाने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। आपके जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिस्थिति के अनुसार आप अपने अंदर बदलाव लाएं। आपके द्वारा कोई की गई कोशिश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जटिल से जटिल समस्याओं को आप अपनी बुद्धिमानी से सुलझाने की कोशिश कीजिए। धर्म-कर्म के प्रति अधिक रूचि रहेगी। आपकी लव लाइफ ठीक रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कुछ परेशानियों की वजह से काफी चिंतित होना पड़ सकता है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। कार्यस्थल में आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। अचानक आपको दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन थोड़ा हल्का होगा। आप अपने रुके कामकाज को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी इच्छाओं को पूरा करेंगे। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी, जिससे मुश्किल समय में आपको विजय प्राप्त होगी। कार्यालय में तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी बोल-चाल से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम में कामयाबी मिलने की वजह से आपका मन खुश होगा। आप अपनी योजनाओं पर ठीक प्रकार से कार्य करेंगे। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में चल रही बाधाएं दूर होंगी। आपके द्वारा की गई कोशिशों का अच्छा नतीजा मिलेगा। वाहन, मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। करियर में बड़ी सफलता मिलने की वजह से आप काफी आनंदित होंगे।

Related Articles

Back to top button