बॉलीवुड

14 की उम्र में ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थीं नीतू, शादी में दोनों हुए थे बेहोश, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक नीतू सिंह कपूर और ऋषि कपूर का नाम भी शुमार है। इन दोनों ने एक-दूसरे का काफी लंबे समय तक साथ निभाया और जीवन में आने वाली हर मुश्किल का दोनों ने ही मिलकर सामना किया। जब ऋषि कपूर की तबीयत काफी लंबे समय से खराब चल रही थी तो उस समय के दौरान नीतू सिंह ने उनका काफी ख्याल रखा था। आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं रहे। अभिनेता के जाने के गम को अभी तक फैंस नहीं भुला पाए हैं। भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे परंतु अपने चाहने वालों के दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगे।

ऋषि कपूर के ना होने से सबसे ज्यादा दु:ख उनके परिवार को हुआ है, जो कोई नहीं समझ सकता। परंतु ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह कपूर अब पूरी तरह से अकेली पड़ गई हैं। ऋषि कपूर और नीतू ने साल 1980 में विवाह किया था। तब से लेकर अब तक इन दोनों का प्यार मजबूत बना हुआ था। इनकी शादीशुदा जिंदगी सफल साबित हुई थी।

जब ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे तो नीतू ने उनका पूरा सपोर्ट किया। चाहे कैसी भी परिस्थिति रही हों परंतु नीतू हमेशा ऋषि कपूर के सपोर्ट में रही थीं। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर साथ में खड़ी रही थीं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर की जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें और कुछ अनदेखी तस्वीरों को दिखाने वाले हैं।

जब नीतू की उम्र महज 14 साल की थी तो वह ऋषि कपूर को अपना दिल दे बैठी थीं। यह दोनों ही तब से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस समय के दौरान नीतू फिल्म इंडस्ट्री में नई नई आई थीं। वहीं ऋषि कपूर तब बड़े ही शरारती स्वभाव के हुआ करते थे। अक्सर ऋषि कपूर नीतू को सेट पर ही छेड़ने लगते थे।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक साथ फिल्म “जहरीला इंसान” की थी, जो 1974 में आई थी। परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। भले ही यह फिल्म सफल ना हो पाई परंतु इसके बावजूद भी ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच का प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ था।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी उस समय के दौरान बहुत मशहूर हुआ करती थी और लोग इन दोनों को एक साथ देखना बहुत पसंद करते थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। यह दोनों रफू चक्कर, दूसरा आदमी, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, दो दूनी चार जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

नीतू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि ऋषि कपूर एक सख्त प्रेमी थे। वह नीतू को रात 8:30 बजे के बाद काम भी नहीं करने देते थे। वहीं दूसरी तरफ नीतू सिंह की मां को भी ऋषि कपूर तब कोई खास पसंद नहीं आते थे। नीतू सिंह और ऋषि कपूर का साथ में घूमना उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि नीतू सिंह अपनी शादी के दौरान बेहोश हो गई थीं। वहीं ऋषि कपूर को भी चक्कर आ गए थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी में इतनी भीड़ आ गई थी, जिसे देखकर नीतू सिंह और ऋषि कपूर दोनों ही काफी घबरा गए थे।

साल 1980 में जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शादी रचाई थी तो दोनों ही बेहोश हो गए थे। इसके बाद जब दोनों होश में आए तो शादी की बाकी रस्में पूरी की गई थीं।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की वेडिंग रिसेप्शन ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मेहमान बनकर पहुंचे थे। नवविवाहित जोड़े के लिए वह उपहार भी साथ लाए थे।

बॉलीवुड के इस सबसे खूबसूरत जोड़े की खुशी में शामिल होने के लिए देवानंद साहब भी पहुंचे थे और उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया था।

ऐसा बताया जाता है कि राज कपूर ने अपनी फिल्मों की तरह इस शादी पर भी पैसा पानी की तरह बहा दिया था। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।

आपको बता दें कि नीतू सिंह ने फिल्म नसीब के कई सीन की शूटिंग भी कर ली थी परंतु जैसे ही वह कपूर खानदान की बहू बनीं तो उन्होंने अपनी अधूरी फिल्मों को छोड़ दिया था। उनके स्थान पर उनका रोल किम ने निभाया था।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर विवाह के बंधन में बंध गए और शादी के बाद दो बच्चों के माता-पिता बने, जिनका नाम रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर है। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था, जिसके इलाज के लिए वह न्यूयॉर्क भी गए थे। कई महीनों तक उनका इलाज चला, फिर बाद में वह साल 2019 में भारत वापस लौटकर आ गए परंतु इसके बावजूद भी उन्हें बीच-बीच में अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाते थे। फरवरी के महीने में वह दो बार अस्पताल में एडमिट भी हुए थे। 29 अप्रैल को उन्हें सांस से जुड़ी हुई दिक्कत होने लगी, जिसके चलते उनको मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसके बाद 30 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button