बॉलीवुड

कमल हासन को अपना दामाद बनाना चाहती थी श्रीदेवी की मां, इस कारण बात शादी तक नहीं पहुंची

कमल हासन (Kamal Hassan) साउथ फिल्म और बॉलीवुड दोनों ही जगह जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लोग उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं। एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने सिंगिंग और राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की और दोनों ही बार तलाक भी हो गया। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में भी उनका नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा।

कमल हासन और श्रीदेवी (Sridevi) ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। ऐसे में लोगों को इनकी जोड़ी पसंद आने लगी। खासकर ‘सदमा’ फिल्म में दोनों के बीच की कैमेस्ट्री कि बहुत पसंद किया गया। आलम ये रहा कि फैंस को ऐसा लगने लगा कि इन दोनों का लव अफेयर चल रहा है।

उधर दूसरी तरफ श्रीदेवी की मां भी यह चाहती थी कि कमल हासन उनके दामाद बने। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी।

दरअसल कमल हासन ने ‘The 28 Avatars Of Sridevi’ में अपने और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की मां खुद यही चाहती थी कि हम दोनों शादी कर लें। उन्हें हमारी जोड़ी बहुत पसंद थी। लेकिन सच ये था कि कमल हासन श्रीदेवी को अपनी बहन मानते थे। उनके मन में श्रीदेवी के लिए कुछ भी गलत नहीं था।

कमल ने बताया कि हम दोनों के बीच भाई बहन जैसा संबंध था। हमारी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते थे। इसलिए उन्हें लगता था कि हम दोनों का अफेयर चल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी बोलते थे कि फैंस के बीच यह गलतफहमी बनी रहने दो। इससे आपकी फिल्म का अच्छा प्रमोशन होगा और फिल्में खूब चलेगी।

कमल हासन बताते हैं कि श्रीदेवी और हम एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते थे। वे अंतिम समय तक उन्हें ‘सर’ कहकर संबोधित करती थी। श्रीदेवी के निधन पर कमल हासन ने भी दुख व्यक्त किया था। काम की बात करें तो कमल हासन जल्द ही ‘इंडियन 2’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं श्रीदेवी को आखिरी बार ‘मॉम’ फिल्म में देखा गया था।


वैसे आपको कमल हासन और श्रीदेवी की जोड़ी कैसी लगती थी?

Related Articles

Back to top button