धार्मिक

राशिफल 21 नवंबर: महादेव की कृपा से इन 6 राशियों का दिन रहेगा खास, हर काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको सोमवार 21 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। अगर आपका कोई सरकारी कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। घर परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर पर आपके विवाह की बात होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लगेगा, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी का सहयोग कारगर साबित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ कम रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेमियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भविष्य के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरे कर लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यापार के सिलसिले में लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको आर्थिक रुप से लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में जो भी समस्या चल रही थी, उनका हल निकल सकता है। बड़े भाई की मदद से आपका अधूरा काम पूरा होगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन अति प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको सभी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनना होगा और किसी का भी अनादर मत कीजिए। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इस राशि के शिक्षकों का दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने जरूरी कार्य पहले पूरे करने होंगे अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसके चलते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके जीवनसाथी कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मन की शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button