धार्मिक

इन 5 राशियों के लिए 2021 ला रहा है खुशियों का खजाना, बाकियों को रहना होगा सतर्क

साल 2021 से सभी ने काफी उम्मीदें लगाई हैं। ऐसे में 2021 भी लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशि के जातकों के लिए 2021 अच्छा रहने वाला है।

इन राशि के लोगों के न सिर्फ आय के स्त्रोत बढ़ेंगे बल्कि घर-परिवार में भी सुख शांति माहौल रहेगा। आइये जानते हैं, आखिर 2021 में सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है…

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में 2021 काफी अच्छा रहने वाला है, मगर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआती दिनों में स्थिति डगमगाएगी। नौकरी पेशा जातकों को सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशिv

आपके कर्म भाव के स्वामी शनिदेव अस्त रहेंगे। व्यापार में सक्रिय लोगों के लिए अच्छा समय है, आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगे। माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हो सकती हैं, उनका खास ख्याल रखें।

छात्रों के लिए जनवरी, मार्च, मई, जुलाई और नवंबर का समय बेहद अच्छा रहेगा। वहीं फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में आपको सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि

2021 में नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और आप अपने बॉस के उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक तंगी हो सकती है।

वृषभ राशि

ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से छात्रों के लिए भी समय थोड़ा कठिन रहेगा। अगर अच्छे फल की प्राप्ति चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी।

जो जातक विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, क्योंकि राहु-केतु की उपस्थिति आपको स्वास्थ्य हानि दे सकती है।

मिथुन राशि

साल 2021 में आपको करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जो जातक नौकरीपेशा वाले हैं, उन्हें सहकर्मियों की तरफ से मदद नहीं मिलेगी, इस वजह से कार्यस्थल में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि

आपको अभी पदोन्नति और बड़े लाभ के लिए लंबा इंतजार करना होगा। जो जातक व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

आर्थिक मामलों के लिहाज से साल की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। साल के बीच में कुछ दिक्कतें जरूर होंगी। इस दौरान आपके धन हानि होने के भी योग बन रहे हैं। जो छात्र मन मुताबिक सफलता चाहते हैं, उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। जो नौकरी पेशे में हैं, उन्हें तरक्की और पदोन्नति मिल सकती है। जो व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वो अगर निवेश करेंगे तो जरूर फायदा मिलेगा।

कर्क राशि

छात्रों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। किसी बड़े निर्णय के कारण आप अपने परिवार के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपके लिए ये साल अच्छा है। हालांकि सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि 

साल 2021 सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होगा। इस दौरान आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। सभी कार्य समय से कंप्लीट होंगे। आय से अधिक खर्च होने की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि धन की कमी नहीं होगी।

सिंह राशि

अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो इस साल आपको वापस मिल सकता है। अगर विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो आपकी ये मनोकामना इस साल पूरी हो सकती है। इस साल आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से हो सकती है।

कन्या राशि 

साल 2021 आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय में सक्रिय हैं, उनके लिए ये साल अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो लाभ मिलेगा। ग्रहों के संयोग से आर्थिक जीवन थोड़ा कष्टदायी जरूर होगा, मगर राहु की शुभ दृष्टि से पूरे वर्ष भर आपको धन की कमी नहीं होगी।

कन्या राशि

छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जो जातक शादीशुदा हैं, उन्हें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के नजरिए से 2021 आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि

करियर के मामले में 2021 आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को किसी गुप्त स्त्रोत से धन लाभ हो सकता है। 2021 में आप सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तुला राशि

साल के बीच के महीने में छात्रों को अच्छे प्रदर्शन का फल मिलेगा। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपके लिए ये वर्ष अच्छा है। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं, हालांकि सेहत के मामलों में आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

2021 में आपको करियर की चुनौतियों से दो चार होना पड़ सकता है, ऐसे में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जो व्यापार करते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति वर्ष भर अच्छी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

घर में अचानक से कोई खर्च बढ़ेगा, इससे आपको आर्थिक परेशानी होगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

घर के बच्चों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

धनु राशि

जो जातक व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो जातक नौकरी पेशे में हैं, उनके लिए ये वर्ष सामान्य रहेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी।

धनु राशि

अगर विदेश जाने का सपना पाले हैं, तो आपका ये सपना भी पूरे हो सकता है। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों के जीवनसाथी की तबियत खराब होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेमी जातकों के लिए 2021 बेहद रोमांटिक होने वाला है।

मकर राशि

अगर करियर में अच्छे फलों की प्राप्ति चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापारी वर्ग के लिए ये साल शुभ रहने वाला है।

साल के शुरूआती महीनों में आर्थिक परेशानी आएगी, लेकिन बाद में अच्छे आय से आर्थिक तंगी दूर होगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 2021 में माता के स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है और घर में खुशहाली की कमी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2021 ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। करियर के लिहाज से भी साल 2021 कुम्भ राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। खासकर, साल के मध्य में इन्हें आर्थिक तंगी हो सकती है, जिसकी वजह से इन्हें मानसिक समस्या होगी।

साल 2021 कुंभ राशि के लोगों के लिए सेहत के नजरिए से भी अच्छा नहीं रहेगा। ज्योतिष की माने तो इस साल इन लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से इन्हें सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

यदि आपकी राशि कुंभ है और आप बिजनेसमैन हैं, तो साल 2021 में कई यात्राओं का योग बन रहा है। ये यात्राएं व्यापार के नजरिये से काफी लाभकारी हो सकती हैं। इसके अलावा, रिश्तों की बात करें तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

इस साल आपके करियर में रफ्तार आएगी। जो जातक व्यापार करते हैं, उनके बिजनेस में भी विस्तार होगा। आर्थिक जीवन में आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे, हालांकि खर्च में भी बढ़ोतरी संभव है।

मीन राशि

परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ बिगड़े रिश्ते सुधरने वाले हैं। छात्र पढ़ाई में बेहतर करेंगे। प्रेमी जातक अपने पार्टनर संग मिलकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लव मैरिज के योग हैं। स्वास्थ्य के मामले में 2021 उत्तम रहेगा।

Related Articles

Back to top button