बॉलीवुड

27 साल पहले हुई थी दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत, अब उनके पति की दूसरी बीवी ने किया नया खुलासा

दिव्या भारती (Divya Bharti) बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस थी। दुर्भाग्यवश महज 19 साल की उम्र में उनकी रहस्यमयी मौत हो गई थी। उनके मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। वे प्रोड्यूसर, डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की पहली बीवी थी। पत्नी की मौत के बाद साजिद ने वर्धा खान (Warda Khan) से दूसरी शादी रचा ली थी। ऐसे में दिव्या के निधन के बाद वर्धा और साजिद की शादी भी चर्चा का विषय रही थी। कई लोग तो आज भी वर्धा को साजिद से दूसरी शादी करने के लिए ट्रोल करते हैं।

दिव्या भारती की मौत को 27 साल हो चुके हैं। इतने सालों बाद वर्धा ने उन्हें लेकर एक खास बयान दिया है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने कभी दिव्या भारती का स्थान लेने का प्रयास नहीं किया। आज भी दिव्या की फैमिली हमारी अपनी फैमिली जैसी है।

दिव्य के पिता और भाई कुणाल आज भी घर के हर फ़ंक्शन में आते हैं। दिव्या के जन्मदिन और सालगिरह पर हम उसकी बातें करते हैं। मेरे बच्चे भी उनकी फिल्में देखते हैं। वे दिव्या को बड़ी मम्मी बोलते हैं।

वर्धा आगे बताती हैं कि साजिद और दिव्या के पिता के बीच अच्छे संबंध हैं। वे साजिद को अपने बेटे जैसा मानते हैं। वहीं कुणाल साजिद को भाई मानते हैं। मैंने कभी भी दिव्या की जगह लेने का प्रयास नहीं किया। बल्कि वह तो हमारी लाइफ का पार्ट हैं।

दिव्या के मम्मी पापा जब भी घर आते हैं तो साजिद से एक बेटे की तरह मिलते हैं। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि इनका आपस में कितना गहरा रिश्ता है। मैंने कभी भी दिव्या की जगह नहीं ली, बल्कि मैंने अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसलिए आप सभी मुझे ट्रोल करना बंद कर दें। दिव्या भी मेरी लाइफ का अहम पार्ट है। लोग कहते हैं कि दिव्या बहुत अच्छी थी। हां वह सच में बहुत अच्छी थी। हम सभी उनसे बहुत प्यार करते हैं।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल, 1993 को दिव्या भारती की बालकनी से गिरने के कारण रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई थी। उस दौरान उनके घर में दो फ्रेंड्स और एक मेड थी। जब उनका देहांत हुआ तब वे फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेसेस में से एक थी। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे दी थी। अपने तीन साल से फिल्मी करियर (1990 से 1993) में उन्होंने कुल 18 फिल्मों में काम किया था। इसमें तीन तेलगू फ़िल्में भी थी।

Related Articles

Back to top button