धार्मिक

भाद्रपद में पुरे महीने रखें इन बातों का ध्यान, होगा जन्मों के पाप का नाश और मिलेगा पुन्य फल!

हिन्दू पंचांग का छठा महिना भाद्रपद शुरू हो गया है। मान्यता के अनुसार हिन्दू धर्म में चातुर्मास के चार पवित्र महीने हैं। इनमें से भाद्रपद दूसरा पवित्र महिना माना जाता है। इस महीने को आम भाषा में भाद्र, भादव, भादो या भादवा के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा हमेशा पूर्व या उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में पड़ती है।

इस माह में भगवान श्रीकृष्ण और गणेश की पूजा का है विधान:

इस महीने में आकाशगंगा में पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के योग बनने की वजह से ही इस महीने का नाम भाद्रपद रखा गया है। भाद्रपद महीने में हिन्दू धर्म के अनेक पर्व पड़ते हैं। इनमें से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव प्रमुख है। इसी वजह से इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण और गणेश जी की पूजा का विधान है। भाद्रपद महीने में पड़ने वाले इन उत्सवों ने हमेशा से ही भारतीय धर्म की परम्पराओं और लोक संस्कृति को समृद्ध किया है।

भाद्रपद को कहा जाता है शून्य मास:

ऐसा माना जाता है कि इस महीने में स्नान, दान और व्रत करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मों के पाप कट जाते हैं। इस महीने में अनेक लोक व्यवहार के कार्य निषेध हैं, इस वजह से इस महीने को शून्य मास भी कहा जाता है। इस महीने में नए घर का निर्माण, विवाह, सगाई के साथ कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए भाद्रपद का महिना भक्ति, स्नान-दान और धर्म के लिए सबसे उचित महिना माना जाता है।

यह महिना बताता है जीवनशैली में अनुशासन अपनाने के बारे में:

यह महिना धार्मिक तथा व्यावहारिक नजरिये से जीवनशैली में संयम और अनुशासन को अपनाने की बात करता है। यही वजह है कि ज्इस महीने में कुछ नियमों के बारे में बताया गया हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद महीने में कुछ कार्य निषेध हैं, साथ ही कुछ खाद्य सामग्री के सेवन पर भी रोक लगाई गयी है। इनके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों कारण हैं।

भाद्रपद महीने में क्या नहीं करना चाहिए:

*- इस महीने में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा स्वर बिगड़ जाता है।

*- इस महीने में तिल का तेल खाने से उम्र घटती है।

*- यह महीने में दही के सेवन पर भी रोक लगायी गयी है। दही के सेवन से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

*- इस महीने में दुसरे का दिया हुआ भात खाने से धन की कमी हो जाती है।

*- नारियल के तेल का सीन करने से संतति सुख में कमी आ जाती है।

भाद्रपद महीने में क्या करना चाहिए:

*- इस महीने में मक्खन खाने से उम्र बढ़ती है।

*- यह महीने में गाय के घी का सेवन करने से बल की प्राप्ति होती है।

*- इस महीने में गाय का दूध पिने से वंशवृद्धि होती है।

*- पानी में गौमूत्र डालकर सनन करने से जीवन के सभी पाप मिट जाते हैं।

*- बिना माँगा एकभुक्त भोजन करें, इससे पुन्य की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button