बॉलीवुड

वो स्टार्स जो सौतेले बच्चों को करते हैं अपने बच्चों से भी ज़्यादा प्यार

आप में से ज्यादातर लोग यही समझते होंगे कि सौतेली मां या सौतेला पिता अपने बच्चों को सगे माता-पिता की तरह प्यार नहीं दे सकते। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे खास जो कि अपने सौतेले बच्चों को सगे माता-पिता की तरह देते हैं प्यार। जी हां, उन सभी सेलेब्स ने सौतेले माता-पिता होने और बच्चों को प्यार ना करने की धारणा को गल ठहरा अपने सौतेले बच्चों को बहुत प्यार दिया है। तो आइए जानिए बॉलीवुड और क्रिकेट के उन सौतेले माता-पिता के बारे में खास।

क्रिकेटर शिखर धवन

ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी संग शादी रचाने वाले क्रिकेटर शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आयशा ने पहली शादी की नाकामी के बाद शिखर से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से आयशा की दो बेटिया हैं और दोनों बेटियां शिखर धवन के साथ ही रहती हैं। शिखर उन्हें महसूस नहीं होने देते हैं कि वह उनके सौतेले पिता हैं। शिखर का प्यार किसी सगे पिता से बिल्कुल भी कम नहीं है।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर

फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार अनुपम खेर जिन्होंने किरण खेर संग शादी रचाई। बता दें कि अभिनेत्री किरण खेर की अनुपम से पहले उद्योगपति गौतम बेरी से शादी हुई थी। गौतम और किरण खेर के बेटे हैं सिकंदर खेर, जोकि खुद एक अभिनेता हैं। सिकंदर अपने सौतेला पिता अनुपम खेर से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हालांकि सिकंदर अपने सौतेले पिता अनुपम खेर जितना फिल्म इंडस्ट्री में कमाल नहीं दिखा पाए।

भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने चेतना नाम की तलाकशुदा महिला संग शादी रचाई थी। चेतना की पहली शादी से एक बेटी हुई थी, जिसका नाम है आरुणी। अनिल कुंबले ने चेतना से शादी के बाद ना सिर्फ आरुणी की जिम्मेदारी संभाली बल्कि उनको अपना नाम भी दिया। सोशल मीडिया पर बेटी आरुणी की तमाम तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं कि आरुणी अनिल कुंबले के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं।

शाहिद कपूर और उनके सौतेले पिता-

इसके अलावा अभिनेता शाहिद कपूर जोकि नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। नीलिमा ने शादी के कुछ सालों बाद पंकज कपूर को तलाक दे एक्टर राजेश खट्टर से शादी कर ली। राजेश औऱ नीलिमा के बेटे हैं एक्टर ईशान खट्टर। वहीं शाहिद और ईशान खट्टर के बीच की बॉन्डिंग यही साबित करती है कि शाहिद कपूर की राजेश खट्टर के साथ भी कमाल की बॉन्डिंग होगी।

इमरान खान और उनके पिता

अभिनेता इमरान खान आमिर खान की कजन नुजहत के बेटे हैं, जिनके पिता अनिल पाल हैं। अनिल पाल से तलाक के बाद नुजहत ने एक्टर राज जुत्शी से शादी की थी। राज जुत्शी और इमरान खान के बीच का रिश्ता दोस्तों की तरह रिश्ता है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बॉलीवुड से जुड़ी तमामा अपडेट्स और दिलचस्प किस्सों के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button