जब बेटे की शादी में सज-संवरकर नाची थीं नीता अंबानी, दुल्हन पर भी भारी पड़ रही थी उनकी सुंदरता
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्श हैं। दुनियाभर में जितने मशहूर मुकेश अंबानी हैं। उतनी ही मशहूर नीता अंबानी भी हैं। नीता अंबानी अपनी लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। नीता अंबानी की पहचान सिर्फ मुकेश अंबानी की पत्नी तक ही सीमित नहीं है बल्कि नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल बिजनेसवुमन भी हैं। इसके अलावा यह अपने फैशनेबल अंदाज के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
नीता अंबानी ने फैशन वर्ल्ड में अपने एलिगेंट स्टाइल की एक अलग ही छाप छोड़ी है। नीता अंबानी का लुक हमेशा से ही टॉप क्लास होता है। चाहे वह किसी इवेंट का हिस्सा बन रही हों या फिर अपने बच्चों की शादी की पूरी जिम्मेदारी निभा रही हों। जब नीता अंबानी अपने बेटे की शादी के फंक्शन में सज-संवरकर कर सामने आई थीं तो वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी सुंदरता के आगे तो दुल्हन भी फीकी लग रही थी।
आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताने वाले हैं जब अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट पार्टी थी। वहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। अपने बेटे की सगाई के लिए नीता अंबानी ने इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर आबू जानी संदीप खोसला से अपने लिए एक बेहद ही खास लहंगा डिजाइन करवाया था। नीता अंबानी के लिए यह महंगा खासतौर से कस्टमाइज करके बनवाया गया था। इस आउटफिट का कलर कॉन्बिनेशन परिवार की बहू-बेटियां की चमक को भी फीका करता हुआ नजर आ रहा था।
आपको बता दें कि नीता अंबानी ने परिवार में बहु का स्वागत करने के लिए रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था। उनके इस लहंगे पर गोल्डन कलर से बारीक एंब्रॉयडरी की गई थी। नीता अंबानी के इस खास लहंगे को सजाने के लिए 3D मेड एमब्लिशशमेंट्स का प्रयोग किया गया था, जिसके साथ पूरे आउटफिट पर सुनहरे ग्लास बीड्स और रेशम के धागों से तैयार फूलों को लगाया गया था। आउटफिट में भरपूर ब्लिंग एलिमेंट जोड़ने के लिए सीक्वन वर्क को भी ऐड किया गया था, जिसके साथ हेमलाइन पर जरदोजी और गोटा पट्टी का काम भी किया गया था।
आपको बता दें कि इस लहंगे के स्कर्ट के बॉर्डर पर जो फूल बने हुए थे वह सुनहरे रंग से अलग-अलग शेप में थे, जो इस शानदार लहंगे में एकदम हटकर एलिमेंट बनाता हुआ नजर आ रहा था। नीता अंबानी ने जो जड़ाऊ लहंगा पहना हुआ था, अगर हम उसके ब्लाउज की बात करें तो वह एकदम कॉन्ट्रास्टिंग लुक में तैयार किया गया था। चोली की कढ़ाई को स्कर्ट पोर्शन वाली एंब्रॉयडरी से बिल्कुल अलग भी रखा गया था। ब्लाउज में क्वीन नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ हाफ स्लीव्स को ऐड किया गया था।
वहीं इस हैवी एंब्रॉइडर्ड ब्लाउज पर सोने के तारों पर बारीक कढ़ाई की गई थी, जो इस पूरे लुक के स्टाइल कोशंट को बहुत ही जबरदस्त तरीके से बढ़ा रहा था। अगर लहंगा सेट की बात करें तो उसमें लाल रंग का दुपट्टा दिया गया था, जिसके बॉर्डर पर मैचिंग एंब्रॉयडरी का इस्तेमाल किया गया था। इस रॉयल लुक को नीता अंबानी ने डायमंड और पोल्की के लेयर्ड नेकलेस के साथ पहना हुआ था। उनके इयरिंग्स, मांग टीका और हथफूल भी इसी सेट के थे। उनका ज्वेलरी सिलेक्शन पूरे लुक को परफेक्ट देता हुआ नजर आया था।
अगर हम नीता अंबानी के मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपना मेकअप मिक्की कांट्रेक्टर से करवाया था, जिन्होंने न्यूड टोन बेस को उनके लिए चुना था। उनके गालों को ब्लशी लुक दिया था। इसके साथ ही नीता अंबानी की आंखों को डार्क काजल-लाइनर के अलावा आईशैडो से हाईलाइट किया गया था। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टेड बन में स्टाइल किया हुआ था। वहीं उन्होंने अपने हाथ पर मेहंदी भी लगाई थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
View this post on Instagram
अभी तक हमने सिर्फ नीता अंबानी के लुक के बारे में बात की, परंतु उनका लुक तो सुंदर था ही इसके अलावा एक चीज और उनकी बेहद जबरदस्त रही थी। जी हां, नीता अंबानी का डांस परफॉर्मेंस भी जबरदस्त रहा था और उनका हर अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। बता दे कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के बाद नीता अंबानी ने फिल्म “काय पो छे” के गाने पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दिया था।