धार्मिक

दशहरे के दिन कर लें ये विशेष उपाय, खुल जाएगी बंद किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

दशहरा या विजयदशमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। दशहरे का यह त्यौहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। यह हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री राम जी ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम जी ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि दशहरे के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर उसके ऊपर विजय हासिल की थी इसी वजह से विजयदशमी पर्व को शक्ति, स्वास्थ्य और शौर्य का पर्व भी माना जाता है।

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर 2021 को दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा। दशहरे के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने की परंपरा बताई जाती है। इसके अलावा अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। दशहरे के दिन कुछ उपाय करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि तरक्की के नए-नए मार्ग भी खुलने लगते हैं।

दशहरा के दिन करें ये विशेष उपाय

1. आपको बता दें कि विजयदशमी के दिन अस्त्र-शास्त्र की पूजा करने की परंपरा है इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अस्त्र-शास्त्र की साफ-सफाई करके उनका निरीक्षण करना चाहिए और इस दिन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करनी चाहिए।

2. अगर किसी व्यक्ति का कोई मुकदमा चल रहा है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी केस से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में दशहरा के दिन घर के मंदिर में केस की फाइल भगवान की प्रतिमा के नीचे रख दीजिए। ऐसा करने से मुकदमे में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।

3. अगर किसी व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही हैं तो ऐसे में दशहरा के दिन सूरजमुखी की जड़ की विधि विधान पूर्वक पूजा कीजिए, इससे लाभ मिलता है। आप जड़ की पूजा करने के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दीजिए। अगर आप इस साधारण से उपाय को करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

4. ऐसा बताया जाता है कि दशहरा के दिन किसी कुशल योद्धा से युद्ध कौशल की शिक्षा ग्रहण करना बहुत ही शुभ होता है। इतना ही नहीं बल्कि अस्त्र-शस्त्र के संचालन का परीक्षण भी लिया जा सकता है।

5. अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां चल रही हैं, हर संभव प्रयास के बावजूद भी अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो आप दशहरा के दिन इस उपाय को कर सकते हैं। ग्रंथों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि दशहरा के दिन भगवान श्री राम जी के 108 नामों का जाप करने से जीवन में आने वाली हर कठिनाई दूर हो जाती हैं और जीवन खुशहाल बनता है। इतना ही नहीं बल्कि साहस और शौर्य में बढ़ोतरी भी होती है।

6. दशहरा के दिन आप कन्याओं को दान करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए दान पुण्य कार्य से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि धन में वृद्धि भी होती है और व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

7. विजयदशमी के दिन आप एक कच्चा सूत लीजिए और उसे केसर से रंग दीजिए। इसके साथ ही “ओम नमो नारायण” मंत्र का 108 बार जाप करके उसको अपने पास रख लीजिए। इस उपाय को करने से नौकरी में उन्नति मिलती है।

8. दशहरा के दिन पूजा के दौरान आप बादाम को लाल कपड़े में लपेट कर रखिए। पूजा के पश्चात नियमित रूप से बादाम भिगोकर घिसकर गाय के देसी घी में मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से बुद्धि तेज होती है और याददाश्त में भी वृद्धि होती है।

9. अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो ऐसी स्थिति में विजयदशमी के दिन दक्षिण दिशा में मुंह करके हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं और उच्च स्वर में सुंदरकांड का पाठ कीजिए। इस उपाय को करने से घर के नकारात्मक दुष्प्रभाव खत्म होते हैं।

10. अगर आप दशहरा के दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जाप शुरू करते हैं तो इससे बुद्धि शुद्ध और निर्मल होने की मान्यता है।

Related Articles

Back to top button