अजब ग़जब

जल्द शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, नास्त्रेदमस ने की थी भविष्यवाणी, रूस-यूक्रेन जंग का भी जिक्र

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, अगले साल शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, 7 महीने की जंग में मरेंगे लाखों लोग

यूरोप के दो बड़े देशों के बीच चल रही जंग को एक महीने से भी ज्यादा हो चुका हैैं। लेकिन अभी भी इस जंग को रोकने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा ये युद्ध दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर लेकर जा रहा हैं। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

नास्त्रेदमस ने की थी जंग की भविष्यवाणी

बताया जा रहा है कि अगलेे साल तक तीसरा विश्व युद्ध शुरु भी हो सकता हैं। और ये सात महीनों तक चलता रहेगा। दरअसल ऐसा हम नहीं बल्कि भविष्यवाणी में लिखा हुआ हैं। आपको बता दें कि फ्रांस के पूर्व ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने सालों पहले ही कई भविष्यवाणी की थी। इनमें तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी कुछ बाते लिखी हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणी अब तक सच साबित हुई हैं। आपको बता दें कि 16 वीं शताब्दी में जन्में नास्त्रेदमस फ्रांस के एक ज्योतिषी थे। उन्होंने अपनी एक किताब में दुनिया के बारे में कई बड़ी घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। बताया जा रहा हैं कि इन्हीं भविष्यवाणी में एक जिक्र रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस जंग का भी हैं।

7 महीने तक चलेगा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच भले ही जंग कुछ समय के बाद रुक जाए लेकिन अंदर ही अंदर दुनिया के कई देशों में जंग की चिंगारी जलने लगेगी। जो कि दोनों देशों के साल भर बाद ही विश्व युद्ध की स्थिति को जन्म दे देगा। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में यह भी लिखा है कि तीसरा विश्व युद्ध करीब 7 महीने तक चलेगा। जिसमें दुनिया के लाखों लोग मारे जाएंगे।

दुनिया में चलने वाले इस युद्ध में बड़े पैमाने पर आग बरसेगी और कई देशों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। तीसरे विश्व युद्ध के बाद बचे हुए लोग दुनिया में नए सिरे से मानव जीवन की शुरुआत करेंगे। इससे दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर भी शुरू होगा। इस भविष्यवाणी के बारे में आपको बता दें कि नास्त्रेदमस ने ये भविष्यवाणीयां आज से सैकंड़ों साल पहले ही लिख दी थी।

अपनी मौत की थी भविष्यवाणी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो नास्त्रेदमस की मौत आज से करीब 450 साल पहले हो गई थी। कहा जाता हैं कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में से 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इन भविष्यवाणियों में जर्मनी में एडॉल्फ हिटलर का उभार, दूसरा विश्व युद्ध, 11 सितंबर का आतंकवादी हमला, फ्रांसीसी क्रांति और परमाणु बम के विकास की बातें शामिल थीं। यहां तक की नास्त्रेदमस ने अपनी मौत की भी भविष्यवाणी एक रात पहले ही लिख दी थी।

Related Articles

Back to top button