बॉलीवुड

कभी अक्षय कुमार पर फ़िदा थीं काजोल, फिर इस कारण अजय देवगन से रचानी पड़ी शादी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल को उनकी शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता है। काजल बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो हमेशा सकारात्मक सोच रखती है और हंसती-मुस्कुराती रहती है। काजोल ने अपने करियर में हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरुख़ खान के साथ काफी पसंद की जाती है। बता दें, फिल्मों में काम करने के दौरान काजोल ने मशहूर अभिनेता अजय देवगन से शादी रचाई। दोनों की शादी को करीब 23 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है।

काजल और अजय देवगन के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम न्यासा और युग है। लेकिन पति अजय देवगन से पहले काजोल बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पर फिदा थी। कहा जाता है कि काजोल अक्षय कुमार की एक झलक देखने के लिए बेताब रहती थी। इतना ही नहीं बल्कि पार्टी और फंक्शन में उनकी नजर सिर्फ अक्षय कुमार को ही ढूंढा करती थी।

ये भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार की वजह से ही मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के साथ उनकी दोस्ती हुई थी और दोनों एक साथ मिलकर फिर अक्षय कुमार को ढूंढा करते थे। बता दें, इस बात का खुलासा खुद करण जौहर और काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

kajol

दरअसल, पिछले दिनों काजल और करण जौहर टीवी के पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि काजोल दीवानों की तरह अक्षय कुमार को खोजती रहती थी। काजोल ने बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए कहा कि, “एक पार्टी में करण सूट-बूट में आया था। मैं उसे देखकर हैरान थी कि पार्टी में इस तरह भला कौन आता है। उसे देखकर मेरी हंसी नहीं रूक रही थी। काजोल करण पर इतना हंसी की करण को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा।”

इस दौरान करण ने बताया कि, “मुझे किसी ने बताया था कि काजोल अक्षय को बहुत पसंद करती है। दूसरी बार हम फिर किसी पार्टी में मिले। उस वक्त अक्षय कुमार स्टार बने ही थे। वो भी पार्टी में आए हुए थे।” आगे करण ने बताया कि, “काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और मैं भी उन्हीं की खोज में निकला था। फिर काजोल और हम दोनों मिलकर अक्षय कुमार को खोजने लगे। पार्टी में अक्षय कुमार तो नहीं मिले, लेकिन हमारी दोस्ती वहां से शुरू हो गई।” काजोल ने बताया कि, जब उनकी जिंदगी में अजय देवगन की एंट्री हुई, तो वह पूरी तरह से अक्षय को भूल गईं।

बता दें, अक्षय कुमार और अजय देवगन निजी जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त है। दोनों ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने पहली बार फिल्म ‘सुहाग’ में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे।

kajol

इसके बाद अक्षय और अजय देवगन ने साल 2004 में फिल्म ‘खाकी’ में काम किया। इस फिल्म में अजय विलेन के तौर पर दिखाई दिए थे तो वहीं अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर के किरदार में थे। इसके बाद साल 2005 में यह दोनों अभिनेता एक बार फिर फिल्म ‘इंसान’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में अजय पुलिस ऑफिसर थे तो वहीं अक्षय कुमार एक ऑटो ड्राइवर के किरदार में नजर आए थे। हाल ही में यह दोनों अभिनेता रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में दिखाई दिए थे।

 

kajol

बता दें, काजल और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में अक्षय और काजल के अलावा मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में थे। वहीं बात करें काजल और अजय देवगन की शादी के बारे में तो इन्होंने साल 1999 में शादी रचाई थी।

kajol

इसके बाद साल 2003 में इनके घर बेटी न्यासा का जन्म हुआ। फिर इनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम युग रखा गया। अजय और काजल की बेटी न्यासा सिंगापुर में यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई करती है। न्यासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की।

kajol

Related Articles

Back to top button