बॉलीवुड

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सनी देओल, ग़दर-2 फिल्म से करने वाले हैं वापसी

सुपरस्टार सनी देओल रोमांटिक से लेकर एक्शन हीरो और देशभक्ति सभी तरह की फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और एक्शन के जरिए कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। हालांकि अब वह गिनी चुनी फिल्मों में ही दिखाई देते हैं लेकिन आज भी सनी देओल का क्रेज फैंस के बीच कम नहीं हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि, सनी देओल जल्दी फिल्म ‘गदर 2’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।

इतना ही नहीं बल्कि दशहरे के मौके पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया है जिसके बाद फैंस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

खास बात यह है कि, इस फिल्म में ‘गदर’ की तरह इस बार भी सनी देओल के साथ अभिनेत्री के रूप में अमीषा पटेल ही होंगी। पहले भी इस जोड़ी को खूब प्यार मिला है ऐसे में दोबारा देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि, सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में है। ऐसे में आज हम आपसे बात करने वाले हैं सनी देओल की संपत्ति के बारे में। आइए जानते हैं सनी देओल वर्तमान में कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

sunny deol

बता दें, सनी देओल 23 अप्रैल 2019 को पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उम्मीदवारों को फॉर्म में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होती है। ऐसे में सनी देओल ने भी अपनी पढ़ाई-लिखाई से लेकर संपत्ति तक सारी जानकारी भरी। इसी दौरान सनी देओल की संपत्ति का खुलासा भी हुआ।

sunny deol

रिपोर्ट की माने तो सनी देओल और उनकी पत्नी करीब 87 करोड रुपए के मालिक हैं। हालांकि सनी देओल पर 53 करोड का कर्ज भी है। ऐसे में उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 9 लाख रुपए उनके बैंक खाते में हैं जबकि 26 लाख रुपए उनके पास कैश है।

इसके अलावा उनकी पत्नी पूजा देओल के पास करीब 6 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, साथ ही उनके बैंक अकाउंट में 19 लाख रुपए और 16 लाख रुपए उनके पास कैश है।

sunny deol

सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल और पूजा पर करीब 51 करोड़ रुपए का बैंक लोन है। इसके अलावा वह 1 करोड रुपए के सरकारी कर्ज में भी डूबे हुए हैं, सनी देओल को करीब 7 करोड रुपए का जीएसटी भी भरना है। फॉर्म भरने के दौरान सनी देओल ने पिछले 5 साल में हुई उनकी कमाई की भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि साल 2017 और 18 में उन्होंने करीब 63 लाख रुपए कमाए बल्कि साल 2016 और 17 में उन्होंने 96 लाख रुपए कमाए।

इससे पहले उन्होंने साल 2015 और 16 में 2 करोड रुपए की कमाई की थी। फिर साल 2014 और 15 में उन्हें मात्र 20 लाख रुपए का मुनाफा हुआ और इससे पहले साल 2013 और 14 में उन्होंने 2 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

sunny deol

बता दें, बाकी अभिनेताओं के साथ सनी देओल भी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है। उनके पास करीब 24 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की एक ऑडी कार है। इसके अलावा उनके पास 3 रेंज रोवर कार है जिनकी कीमत 41, 25 और 77 लाख रुपए बताई जाती है। इसके साथ ही सनी देओल के पास टोयोटा क्वालिस गाड़ी भी है।

sunny deol

इसके अलावा सनी देओल ने खुलासा किया था कि महाराष्ट्र के पुणे में उनके पास करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपए की जमीन है। इसके अलावा पुणे में ही उनके पास 8 करोड़ 55 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि भी है। वहीं मुंबई में सनी देओल के पास अंधेरी में 2 करोड़ 40 लाख रुपए का एक फ्लैट है।

Sunny Deol

 

अगर बात करें सनी देओल की आगामी फिल्म ‘गदर 2’ के बारे में तो इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ही करेंगे जिन्होंने साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का किया था। फिल्म में छोटे बच्चे के रूप में दिखाई दिए उत्कर्ष शर्मा गदर 2 में भी दिखाई देंगे। हालांकि अभी फिल्म की पूरी कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बहुत जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो जाएगी।

sunny deol

इसके अलावा सनी देओल जल्दी फिल्म ‘अपने 2’ में भी नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि, इस फिल्म का निर्देशन भी अनिल शर्मा ही करेंगे। अनिल शर्मा ने साल 2007 में फिल्म ‘अपने’ का भी डायरेक्शन किया था। पहली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल के अलावा पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल होंगे।

इस फिल्म की खास बात यह होगी कि, फिल्म में सनी के बेटे करण भी दिखाई देने वाले हैं। खबरों की मानें तो अपने-2 की शूटिंग साल 2020 में शुरू होगी।

sunny deol

बता दें, अगर अपने-2 में करण देओल भी दिखाई देंगे तो पहली बार ऐसा होगा कि किसी फिल्म में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां दिखाई देंगी। ऐसे में इस फिल्म को देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे भी सनी देओल काफी लंबे समय से सुनहरे पर्दे से दूर है।ऐसे में उन्हें एक बार फिर फिल्मों में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि सनी देओल की यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल करती हैं।

karan deol

Related Articles

Back to top button