बॉलीवुड

अपनी ही ग़लतियों की वजह से इन सितारों का करियर हो गया था तबाह, बड़े बड़े नाम हैं शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर कई लोगों को आसानी से सफलता मिल जाती है तो कई लोगों को कड़ा संघर्ष करने के बावजूद भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता जिसकी वह ख्वाहिश करते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।आए दिन किसी न किसी सितारे का नाम किसी विवाद में फंस जाता है।

कुछ विवाद ऐसे होते हैं जो जिनका समाधान बहुत जल्द हो जाता है परंतु कुछ विवाद ऐसे होते हैं जिनका समाधान तो हो जाता है परंतु उसके दाग जिंदगी भर के लिए रह जाते हैं।आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने कुछ ऐसे कारनामे किए जिसकी वजह से उनका खुद का करियर दांव पर लग गया। खुद की गलती से ही इन सितारों ने अपना करियर तबाह कर दिया था.

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सबसे ज्यादा विवादों का सामना करना पड़ा था। बीते साल रिया चक्रवर्ती ने बहुत बुरा वक्त देखा परंतु यह समय के साथ-साथ अपने जीवन के इस बुरे दौर को भूलने की कोशिश कर रही हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की छवि नेशनल विलन की तरह बना दी गई थी। वह “विच हंटिंग” का शिकार हुईं।

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने तक ड्रग्स मामले में जेल की सजा काटनी पड़ी थी। इसी वर्ष रिया चक्रवर्ती की फिल्म “चेहरे” रिलीज हुई थी जिसको सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के द्वारा जबरदस्त बॉयकॉट किया गया था।

मंदाकिनी

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी “राम तेरी गंगा मैली” फिल्म से खूब मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। मंदाकिनी अपने समय में बोल्ड और बिंदास अदाओं के लिए मशहूर थीं। यह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रही हैं। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है।

इन दोनों की रोमांटिक रिश्तो की खबरें एक समय पहले सुर्खियों में छाई रहती थीं। मंदाकिनी दाऊद से प्यार करने लगी थीं जिसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। फिलहाल काफी लंबे समय से मंदाकिनी गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।

शाइनी आहूजा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उन्हीं कलाकारों में से एक शाइनी आहूजा हैं। शाइनी आहूजा ने गैंगस्टर, लाइफ इन अ मेट्रो, भूल-भुलैया जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है परंतु साल 2009 में शाइनी आहूजा पर अपने ही घर की घरेलू काम करने वाली महिला पर रेप और धमकाने का आरोप लगा था।

इस मामले में 7 साल तक शाइनी आहूजा को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। जब वह जेल से बाहर आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनका करियर बर्बाद हो गया।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बना लिया था। यह अपने जमाने में हर निर्देशक की पहली पसंद हुआ करती थीं। अपने फिल्मी सफर के दौरान ही ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ने लगा था। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से ममता कुलकर्णी के रिश्ते थे।

ऐसा कहा जाता है कि छोटा राजन की वजह से ही ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम मिला करता था परंतु साल 2003 में ममता कुलकर्णी अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर चली गईं और उन्होंने ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी और केन्या में रहने लगी थीं। ममता कुलकर्णी का ऐसा दावा है कि अब उन्होंने संन्यास ले लिया है।

शक्ति कपूर

कॉमेडी हो या खलनायक या फिर भावना, हर चीज को पर्दे पर शक्ति कपूर ने बखूबी तरीके से दर्शाया है। 90 के दौर में शक्ति कपूर ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी और वह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते थे परंतु उनका कास्टिंग काउच स्कैंडल में फंसना उनके स्टारडम के लिए खलनायक साबित हुआ।

दरअसल साल 2005 में एक चैनल द्वारा शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन किया गया जिसमें उन्हें कास्टिंग काउच का दोषी पाया गया। कभी हर फिल्म का हिस्सा बनने वाले शक्ति कपूर के फिल्मी करियर पर भी इस स्टिंग का गहरा असर पड़ा।

अमन वर्मा

अमन वर्मा भी एक समय में अपने किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर किया करते थे। इन्होंने टीवी के बेहतरीन एक्टर और शू होस्ट के तौर पर अच्छी खासी पहचान बनाई थी परंतु साल 2005 में हुए कास्टिंग काउच स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद इनका करियर बर्बाद हो गया था।

विजय राज

विजय राज एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था परंतु साल 2005 में फिल्म “दीवाने हुए पागल” की शूटिंग के दौरान विजय राज को दुबई के अबू धाबी से एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई परंतु इस विवाद के बाद विजय राज की खूब आलोचना होने लगी और उनके करियर पर भी काफी प्रभाव पड़ा।

Related Articles

Back to top button