बॉलीवुडमनोरंजन

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इन 7 चर्चित हस्तियों संग शेयर करती हैं अपना बर्थडे

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी हैं। यह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और रहन-सहन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ईशा अंबानी की शादी महाराष्ट्र के टॉप रियल स्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ हुई है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा है और इन दोनों भाई-बहन का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को लंदन में ही हुआ था।

ईशा अंबानी अपने भाई आकाश अंबानी के साथ अपना जन्मदिन मनाती हैं। इसके अलावा ईशा अंबानी ऐसे कई फिल्मी कलाकार हैं जिनके साथ वह अपना बर्थडे शेयर करती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह फिल्मी कलाकार कौन-कौन से हैं।

प्रभास

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय के बलबूते बहुत सारे पुरस्कार प्राप्त किए हैं। प्रभास की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल साबित होती हैं। प्रभास के अभिनय की हर तरफ सराहना होती है। प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को भारत के राज्य तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था।

मलाइका अरोड़ा

भारत की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक मलाइका अरोड़ा का भी नाम शुमार है। मलाइका अरोड़ा छैया छैया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1974 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था।

जायरा वसीम

जायरा वसीम ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया से बहुत छोटी उम्र से ही कर दी थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “दंगल” में भी काम किया है। इस फिल्म में जायरा वसीम पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। जायरा वसीम ने अपने अभिनय से सभी लोगों का दिल जीत लिया था परंतु बहुत ही जल्द उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया। जायरा वसीम का जन्म 23 अक्टूबर 2000 को हुआ था।

शिखा स्वरूप

शिखा स्वरूप ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। शिखा स्वरूप का जन्म 23 अक्टूबर 1970 को हुआ था।

शफी इनामदार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से कलाकार रहे हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाई है। कई कलाकार कम समय के लिए पर्दे पर आए लेकिन उतने ही वक्त में उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। उन्ही कलाकारों में से एक नाम अभिनेता शफी इनामदार का भी आता है। शफी इनामदार ने साइड रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शफी इनामदार का जन्म 23 अक्टूबर 1945 को हुआ था।

देवेन वर्मा

देवेन वर्मा हिंदी फिल्मों के जाने-माने हास्य कलाकार थे। उन्होंने फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्टूबर 1937 को हुआ था।

पेरीजाद जोराबियान

पेरीजाद जोराबियान एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी परंतु यह चंद फिल्मों के बाद गायब हो गई थीं। पेरीजाद जोराबियान कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई परंतु उनको निराशा ही हाथ लगी और फिर अचानक ही यह एक दिन फिल्मों को अलविदा कह कर चली गईं। पेरीजाद जोराबियान का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button