मनोरंजन

सालियों की डिमांड पूरी नहीं कर पाया दूल्हा तो गुस्साई दुल्हन ने बेरंग ही लौटा दी बारात

आपने अक्सर शादियों में देखा होगा कि सालियां हमेशा अपने जीजू से जयमाला के दौरान बढ़-चढ़कर नेक की मांग करती है। कुछ सालियों को अपनी मांगी हुई रकम मिल जाती है तो कुछ उतने में ही संतुष्ट हो जाती जितना दूल्हे वाले पक्ष से मिल जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शादी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जीजू सालियों की डिमांड पूरी ना कर सका तो बात इतनी बिगड़ गई कि, शादी ही टूट गई। वहीं दुल्हन ने वापस बारात लौटा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 3 साल पहले लड़का और लड़की अपना घर छोड़कर भाग गए थे और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। जैसे-तैसे दोनों ने अपने परिवार वालों को राजी किया और दोनों की शादी की शुभ घड़ी भी आ गई। दोनों अपनी शादी को लेकर बेहद खुश थे, क्योंकि तीन साल पहले देखा उनका शादी का सपना सच हो रहा था। उधर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया था तो इधर दुल्हन भी लाल जोड़े में सजी-धजी दूल्हे का इंतजार कर रही थी।

uttarpradesh

बारात आते ही दुल्हन पक्ष वालों ने भव्य रूप से उसका स्वागत किया और द्वारचार के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई, लेकिन इस दौरान स्टेज पर दूल्हे के सामने सालियों ने ऐसी डिमांड रख दी जिसे सुनते ही दूल्हा बुरी तरह भड़क गया। दरअसल, सालियों ने जीजू से 5 हजार रुपए की मांग की लेकिन दूल्हे ने सिर्फ 500 रुपए देने की बात कही।

uttarpradesh

ऐसे में दुल्हन की बहनें बुरी तरह गुस्सा हो गई। इसके बाद दूल्हे ने रकम बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी, लेकिन फिर भी सालियां 5 हजार की जिद पकड़कर बैठी रही। देखते ही देखते मामला बुरी तरह बिगड़ गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष वाले को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने पर दोनों पक्षों को समझाया गया लेकिन फिर भी बात नहीं बनी।

uttarpradesh

इधर बहनों की डिमांड पूरी न करने पर दुल्हन बुरी तरह गुस्सा हो गई और उसने शादी करने से ही साफ इनकार कर दिया। वहीं दूल्हा भी बिना दुल्हन के ही बारात लेकर चला गया। इस दौरान शादी में आए हुए मेहमान मुंह ताकते रह गए और हर कोई यह नजारा देखकर हैरान थे।

खबरों की माने तो हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के बड़वा गांव के विपिन की शादी जरिया थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में तय हुई थी। बीते शनिवार को ही दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था जहां जमकर हंगामा हुआ और दूल्हा वापस सुनी बारात लेकर लौट आया।

Related Articles

Back to top button