मनोरंजन

बेटे की शादी में दुल्हन से भी खूबसूरत लग रही थी नीता अंबानी, देखे उनके शानदार लुक की झलक

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आए दिन सुर्खियों में रहती है। नीता कभी अपनी लाइफ स्टाइल के चलते चर्चा में रहती है तो कभी वह अपने खास फैशन के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। नीता खास मौकों पर अक्सर बेहद खूबसूरत और अलग नजर आती है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के आगे कभी-कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मात खा जाती है।

nita ambani

जी हां…जब नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में तैयार होकर गेस्ट के सामने आई थी तो हर किसी की नजर उन पर टिक गई थी। इतना ही नहीं बल्कि उनकी नई नवेली बहू भी उनके सामने कुछ देर के लिए फीकी पड़ गई थी। नीता ने शादी के फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन आउटफिट केरी किए थे।

nita ambani

नीता ने बेटे की सगाई से लेकर शादी तक फेमस डिज़ाइनर आबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन की वह कपड़े पहने थे जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। कहा जाता है कि, दुल्हन के साथ-साथ नीता अंबानी की ड्रेस को भी अलग से कस्टमाइज किया गया था। वहीं स्वागत के दौरान भी नीता ने लाल कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।

nita ambani

इस दौरान उन्होंने डायमंड और पोल्की के लेट नेकलेस के साथ माथे पर टीका लगाया हुआ था साथ ही हाथों में खूबसूरत से हाथ फूल पहने हुए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीता अंबानी के इन खास लहंगों को सजाने के लिए 3डी मेड एम्बेलिशमेंट का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा उनका पूरा पहनावा सोने के कांच के मोतियों और रेशम के धागे से बने फूलों से तैयार करवाया गया था। अगर बात करें ब्लाउज की बात करें तो वह काफी कॉन्ट्रास्टिंग लुक में बनाया गया था जिस पर जो फूल बने हुए थे गोल्ड कलर से अलग शेप में थे जो उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा रहे थे।

इसके अलावा नीता ने मेहमानों के स्वागत के लिए भी एक खास ड्रेस पहनी थी जो खूब चर्चा में रही थी। इस रॉयल लुक को नीता अंबानी ने डायमंड्स और पोल्का डॉट्स के लेयर्ड नेकलेस के साथ पहना था। उनका ज्वैलरी सिलेक्शन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।

nita ambani

पूरी शादी में ना सिर्फ नीता अंबानी की ड्रेस ने ध्यान खींचा बल्कि उनका डांस परफॉर्मेंस भी जबरदस्त था। नीता अंबानी ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के दौरान फिल्म ‘काई पो छे ‘ के गाने पर बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

Related Articles

Back to top button