अजब ग़जब

8 रुपए का शाही पनीर, 5 रुपए में दाल मखानी, सामने आया 1985 का रेस्टोरेंट बिल, देखें रोटी के दाम

घर का बोरिंग खाना खा-खाकर हर कोई पक जाता है। इसलिए अधिकतर लोग महीने में एक या दो बार बाहर का खाना भी पसंद करते हैं। इसके लिए हम अपने दोस्तों या परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट जाते हैं। यहां सभी एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पकवान मंगाते हैं। फिर जमकर इसे खाते भी हैं। लेकिन जब खाने का बिल आता है तो सारा खाना हजम हो जाता है। आजकल किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाने जाओ तो पैसा पानी की तरह बहने लगता है।

महंगाई दिन प्रति दिन इतनी बढ़ती जा रही है कि यदि दो लोग भी बाहर किसी रेस्टोरेंट में खाने जाए तो कम से कम 300 से 500 का बिल बनना मामूली बात है। यहां तक कि छोटे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कॉर्नर पर मिलने वाली चीजें भी काफी महंगी हो गई हैं। आप ने भी अपने पेरेंट्स या दादा-दादी से सुना होगा कि हमारे जमाने में फलाना चीज कितनी सस्ती मिला करती थी।

37 साल पुराना रेस्टोरेंट का बिल हुआ वायरल

अब जरा सोचिए क्या होगा यदि कोई रेस्टोरेंट साही पनीर 8 रुपए में, दाल मखानी 5 रुपए में और रायता भी इसी कीमत पर देने लगे? यकीनन ये किमत सुन आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। लेकिन एक जमाने में ये रेस्टोरेंट के फूड मेनू का असली दाम हुआ करता था। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 1985 का एक रेस्टोरेंट का बिल बड़ा वायरल हो रहा है। इस बिल में खाने की चीजों के जो दाम है उन्हें देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है।

37 साल पुराना पीले रंग का यह रेस्टोरेंट बिल देखकर लोग बड़े हैरान है। इस बिल का टोटल महज 26 रुपए 30 पैसे है। इसमें एक पूरे परिवार ने भरपेट खाना खा लिया। इस दाम में सर्विस टैक्स (आज के जमाने का जीएसटी) भी शामिल है। बिल में खाने में ऑर्डर किए गए फूड आइटम्स और उनके दाम भी लिखे हुए हैं। इन्हें देख आप भी सोचेंगे काश वह पुराने दिन वापस आ जाए।

रोटी सब्जी का दाम देख दंग रह गए लोग

इस बिल में शाही पनीर, दाल मखानी, रायता और 9 रोटी ऑर्डर की गई है। यहां शाही पनीर 8 रुपए का, दाल मखानी और रायता 5 रुपए का और 9 रोटियां 6 रुपए 30 पैसे की है। मतलब तब एक रोटी 70 पैसे की हुआ करती थी। और आज एक रोटी 15 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की मिलती है। बिल में 2 रुपए का सर्विस चार्ज लगाया गया है। इस तरह टोटल बिल 26 रुपए 30 पैसे का हुआ है।

वैसे आपके जमाने में खाने पीने की चीजों के क्या दाम हुआ करते थे? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button