4 साल के बच्चे की मां है TV की जोधा, लेकिन लगती हैं खूबसूरत, देखें परिधि शर्मा की Family Photos
छोटे पर्दे की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अच्छी खासी जगह बनाई है। ये अभिनेत्रियां अपने द्वारा निभाए गए किरदार की वजह से घर-घर में मशहूर हो गई हैं और दर्शकों का उन्हें बहुत प्यार भी मिला है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक परिधि शर्मा हैं। जी हां, वही परिधि शर्मा जिसे दर्शक आज भी जोधा बाई के नाम से जानते हैं।
परिधि शर्मा ने टीवी के लोकप्रिय शो “जोधा अकबर” से अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की है। साल 2013 में आया यह शो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया और इस सीरियल में अपने किरदार से परिधि शर्मा घर-घर में मशहूर हो गईं। मौजूदा समय में भी ज्यादातर लोग उन्हें जोधा के नाम से ही जानते हैं।
आपको बता दें कि परिधि शर्मा का जन्म 15 मार्च 1987 को इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम नरेंद्र और माताजी का नाम रश्मि शर्मा है। परिधि शर्मा में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की, जिसके बाद उन्होंने प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद परिधि शर्मा ने मुंबई का रुख किया और उन्होंने मुंबई में प्रिंट शूट और टेलीविजन विज्ञापनों में अपना करियर शुरू किया था।
परिधि शर्मा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2010 में स्टार प्लस चैनल के टीवी शो “तेरे मेरे सपने” से की थी। इस धारावाहिक में परिधि शर्मा ने मीरा और रानी का किरदार निभाया था। इस शो में दो साल तक उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक जा रुक जाना नहीं में काम किया था। बाद में साल 2013 में परिधि शर्मा ने ज़ी टीवी के लोकप्रिय टीवी शो “जोधा अकबर” में काम किया है, जिससे उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। इस धारावाहिक में उन्होंने जोधाबाई का मुख्य किरदार निभाया था।
आपको बता दें कि जब परिधि शर्मा ने छोटे पर्दे पर अपना कदम रखा तो उस समय के दौरान पहले से ही वह शादीशुदा थीं। साल 2009 में परिधि ने अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से विवाह किया था। उन्होंने अपनी इस शादी को काफी लंबे समय तक छुपा कर रखा था। जब परिधि साल 2013 में जोधा के किरदार में नजर आईं तब उन्होंने अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने यह बताया था कि उनकी सफलता का श्रेय उनके पति और ससुराल वालों को ही जाता है।
परिधि ने करीब 3 साल तक जोधाबाई का किरदार निभाया और अपने इस किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला परंतु इस सीरियल से इतनी लोकप्रियता हासिल होने के बावजूद भी अभिनेत्री में मेटरनिटी ब्रेक ले लिया था। करीब 2 साल से भी अधिक समय तक वह टीवी सीरियल से दूर रहीं।
परिधि शर्मा ने शादी के बाद नवंबर 2016 में एक बेटे को जन्म दिया और उस दौरान उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने परिवार और बच्चों को समय दिया। परिधि का बेटा 5 साल का होने वाला है। आपको बता दें कि करीब 2 साल से ज्यादा सीरियल से दूर रहने के बाद परिधि ने सोनी टीवी के शो “पटियाला बेब्स” से वापसी की थी। इस सीरियल में परिधि ने एक टीनएजर बेटी की मां बबीता का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
परिधि ने पटियाला बेब्स के बाद सीरियल जग जननी मां वैष्णो देवी कहानी माता रानी की में जय मां वैष्णो देवी का किरदार निभाया लेकिन अभी वह सीरियल बंद हो चुका है। परिधि उस समय चर्चा में आई थीं जब 4 साल के बेटे को छोड़कर उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। ना चाहते हुए भी परिधि को अपने बेटे से दूर रहना पड़ा था।
आपको बता दें कि परिधि और तन्मय की शादी के 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं। परिधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपने परिवार के साथ की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। फैंस को भी परिधि और तन्मय की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है।
परिधि के 4 साल के बेटे का नाम रिधार्व है और अक्सर वह अपनी मां के साथ ही ज्यादा नजर आता है। शादी के बाद परिधि की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही खूबसूरत व्यतीत हो रही है। यह एक पत्नी के साथ-साथ एक मां का भी फर्ज बखूबी तरीके से निभा रही हैं इसके साथ में परिधि अपने भरे-पूरे ससुराल में रहती हैं लेकिन वह अपनी सासू मां के सबसे ज्यादा करीब हैं।