बॉलीवुड

जब श्रीदेवी ने पायलट से की थी करवाचौथ व्रत खोलने के लिए अजीब डिमांड, आसमान में खोला था व्रत

करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ की रात सबसे ज्यादा इंतजार चंद्रमा करवाता है। व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं की नजर इस दिन आसमान पर ही टिकी रहती हैं।

वैसे बॉलीवुड में भी करवा चौथ को लेकर काफी धूमधाम देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के करवा चौथ के व्रत से जुड़े हुए किस्से के बारे में बताने वाले हैं। अभिनेत्री का यह किस्सा बहुत मशहूर हुआ था।

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने समय की लोकप्रिय अभिनेत्री रही थीं। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से देश विदेश के लोगों का भरपूर प्यार हासिल किया है। श्रीदेवी भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक लोकप्रिय और सबसे महंगी अभिनेत्रियों के रूप में जानी जाती हैं।

भले ही हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं परंतु उनकी फिल्में, उनकी अदाकारी और उनसे जुड़े हुए किस्सों की बात हमेशा होती रहती है। ऐसे में आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताएंगे, जब श्रीदेवी ने करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए विमान के पायलट से अजीबोगरीब डिमांड कर दी थी।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का त्योहार का बहुत महत्व है। खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए यह त्यौहार बहुत बड़ा और काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आम महिला हो या फिर कोई खास, हर कोई अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है।

हिंदी सिनेमा की शादीशुदा अभिनेत्रियां भी करवा चौथ का व्रत बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं। आज हम आपको श्रीदेवी के करवा चौथ से जुड़े हुए जिस किस्से के बारे में बताने वाले हैं, उसको जानने के बाद आपको भी काफी आश्चर्य होगा।

दरअसल, श्रीदेवी के करवाचौथ से जुड़ा हुआ एक किस्सा हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सुभाष घई ने सुनाया था। सुभाष घई ने अभिनेत्री श्रीदेवी की तारीफ करते हुए यह कहा था कि श्रीदेवी एक अच्छी मां होने के साथ ही बेहतरीन होस्ट थीं। फिल्म “कर्मा” के निर्देशक सुभाष घई ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए यह बताया था कि “एक बार श्रीदेवी और बोनी कपूर ‘इंग्लिश विंगलिश’ की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में थे। तब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी श्रीदेवी ने करवा चौथ का व्रत रखा और पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसे खोला था।”

आपको यह भी बता दें कि एक बार अभिनेत्री श्रीदेवी को करवा चौथ का व्रत हवाई जहाज में खोलना पड़ गया था। जी हां, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ विमान में थीं। दोनों मैक्सिको से लॉस एंजिलिस के लिए रवाना हुए थे। श्रीदेवी ने करवा चौथ का व्रत किया था और रात भी हो गई थी। ऐसे में उन्हें अपना व्रत खोलना था।

अब परेशानी यहां पर खड़ी हो गई कि वह दोनों तो विमान में थे ऐसे में चांद कैसे नजर आ सकता है। लेकिन श्रीदेवी ने हवाई जहाज के पायलट से कहा कि कुछ पल के लिए वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें जहां से आसानी से चांद नजर आ जाए।

जब श्रीदेवी ने पायलट से यह बात कही तो पायलट भी अच्छी तरह से उनकी बात को समझ गया और विमान के पायलट ने वही किया जो अभिनेत्री चाहते थीं। श्रीदेवी के कहने पर विमान के पायलट ने उनको चांद दिखा दिया और श्रीदेवी ने हंसी-खुशी रीति-रिवाजों के साथ हवाई जहाज में ही करवा चौथ का व्रत खोला।

दुर्भाग्यवश आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं हैं। श्रीदेवी एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहतरीन नृत्यांगना भी थीं। श्रीदेवी की खूबसूरती के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने थे। बता दें कि श्रीदेवी का निधन दुबई के एक होटल में हो गया था। 24 फरवरी 2018 को अभिनेत्री इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई थीं।

Related Articles

Back to top button