विशेष

जंगल में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सांप, उठाने के लिए बुलाई गई क्रेन, देखे वीडियो

दुनिया में अलग-अलग प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। कुछ सांप बड़े लंबे विशालकाय होते हैं तो कुछ बेहद ही खतरनाक होते हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें एक विशालकाय सांप दिखाई दे रहा है। ये वीडियो कैरेबियाई देश डोमिनिका का बताया जा रहा है जिसमें सांप की एक अद्भुत प्रजाति देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि यह सांप इतना भारी है कि इसे उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई। वहीं सांप को उठाते वक्त क्रेन वालों के भी पसीने छूट गए। कई लोग इस सांप को विश्व का सबसे भारी और लंबा सांप बता रहे हैं।

world longest snake

खबरों की मानें तो डोमोनिका में वर्षा वनों की सफाई के दौरान कुछ कर्मचारियों की नजर इस विशालकाय सांप पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने क्रेन की मदद से इसे हटवाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये सांप करीब 13 फुट लंबा है जिसे देखकर कर्मचारियों की भी हालत खराब हो रही है। बता दें, सांप के इस वीडियो को पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था और अब तक लाखों बार इसे देखा जा चुका है।


वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर इस सांप को दुनिया का सबसे बड़ा सांप बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, ‘यह एक विश्व रिकॉर्ड की तरह से दिखाई दे रहा है’ तो एक यूजर ने कहा कि, ‘असलियत में यहां बहुत विशाल है।’ रिपोर्ट की मानें तो जब क्रेन वालों ने सांप को उठाया तो वह तेजी से हरकत करने लगा था जिसे देखकर क्रेन चलाने वाले और आसपास मौजूद लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि, ऐसे बोआ कंस्ट्रिक्टर प्रजाति के सांप होते हैं जो करीब 13 फीट लंबे होते हैं और भारी होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये अपने दुश्मन को पहले जकड लेते हैं और फिर दम घोंटकर जान से मार देते हैं। हालांकि अभी तक इस सांप की प्रजाति का खुलासा नहीं हो पाया है। बात दें, कैरेबियाई देश डोमिनिका मात्र 29 मील लंबा और 16 मील चौड़ा है। यहां बहुत ही गहरा जंगल है जिसमें बहुत खतरनाक और जंगली जानवर पाए जाते हैं। कहा जा रहा है कि इस जंगल में कई बार दुर्लभ तरह के जीव जंतु देखने को मिले हैं।

कुछ दिन पहले ही वर्षा वन में काम कर रहे कर्मचारियों ने इस सांप को देखा था और देखते उनके होश उड़ गए थे। इसके बाद इस सांप को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि भारी सांप क्रेन पर लटका हुआ है जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button