अजब ग़जब

लड़की ने 16 साल तक नहीं कटवाए अपने बाल, अब बालों का हो गया ऐसा हाल, देखें तस्वीरें

लड़की की असली सुंदरता उसके काले, घने और लंबे बालों से होती है। पहले के जमाने में लड़कियां बड़े बड़े बाल रखना पसंद करती थी। लेकिन अब झड़ते बाल, प्रदूषण और समय की कमी के चलते बड़े बाल बहुत कम लोग ही रखते हैं। यदि बड़े रखते भी हैं तो उन्हें समय समय पर कटवा कर एक निश्चित लंबाई मैन्टेन कर के रखते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि यदि आप 16 सालों तक अपने बाल न कटवाओं को उसके साथ क्या होगा? चलिए आपको बताते हैं।

इनसे मिलिये, इनका नाम है स्टेफनी क्लासेन (Stefanie Classen)। ये जर्मनी के डसेलडोर्फ (Düsseldorf) में रहती हैं। इन्होंने पिछले 16 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। अब आलम ये है कि इनके बाल पैरों तक पहुंच गए हैं। जो भी इनके मुलायम घने बाल देखता है उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाता है। कई लोग स्टेफनी के इतने लंबे बाल देख हैरान रह जाते हैं।

स्टेफनी जब 15 साल की थी तब से उन्होंने अपने बालों को कटवाना बंद कर दिया था। वे अपने बाल बढ़ाना चाहती थी। वर्तमान में उनके बालों की लंबाई 5 फीट 8 इंच (1.7 मीटर) है। हालांकि वे इस लंबाई से संतुष्ट नहीं हैं। वे अभी इसे 2 मीटर तक लंबा करना चाहती हैं।

31 वर्षीय स्टेफनी क्लासेन जर्मनी की डसेलडोर्फ सिटी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करती हैं। इस जॉब के चलते उन्हें अपनी बालों की देखरेख करना का अधिक समय भी नहीं मिलता है। हालांकि इसके बावजूद वे अपने बाल कटवाना पसंद नहीं करती हैं। उनका मानना है कि मेरे बाल ही मेरी असली सुंदरता है।

स्टेफनी के बॉयफ्रेंड राल्फ कोपिट्ज को भी उनके लंबे बाल बहुत पसंद है। जब वे 29 वर्ष की थी तब उनकी राल्फ से पहली मुलाकात हुई थी। तब राल्फ उनके बालों पर फिदा हो गए थे। वे स्टेफनी के बालों की फोटोग्राफी भी करते रहते हैं। यही फोटोज़ स्टेफनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालती हैं। वहां वे लंबे बालों के चलते बहुत फेमस हो गई हैं।

स्टेफनी बताती हैं कि जब मैं छोटी थी तो मेरे माता पिता कंधों से नीचे मेरे बाल नहीं बढ़ने देते थे। उन्हें इन्हें संभालने में दिक्कत आती थी। हालांकि साल 2005 में मैंने फैसला किया कि मैं इसे खुद बड़ा करूंगी। वे अपने इस फैसले से बहुत खुश हैं। अब उनके बाल सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। वे यहां जमकर वायरल हो रही हैं।

स्टेफनी कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बनी हैं। उनसे प्रेरित होकर कई लड़कियां अब अपने बाल लंबे करवाने का सोच रही हैं।

Related Articles

Back to top button