बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने अचानक क्यों मुंडवाए थे अपने सिर के आधे बाल? फैशन नहीं, इसकी असली वजह आई सामने

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं, तो कभी अपनी फिटनेस की वजह से। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपने फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, जब शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे तो वह वक्त अभिनेत्री के लिए सबसे दुखद रहा था। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की वजह से बहुत कुछ सहा है। वह अपने पति की रक्षा की कामना करती रहीं। पति राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी मंदिर और पूजा-अर्चना करके उनकी रिहाई की कामना कर रही थीं। फिलहाल करीब दो महीने जेल में रहने के बाद अब राज कुंद्रा घर वापस लौट आए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में कुछ ऐसा कदम उठाया था, जिसकी वजह से सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। जी हां, अभिनेत्री ने अचानक ही अपना आधा सिर मुंडवा दिया था, जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। अपने इस वीडियो के बाद शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में छा गई थीं लेकिन बाद में लोगों को ऐसा लगने लगा था कि शायद यह उनका कोई नया हेयरस्टाइल होगा या फिर कोई मेकओवर है परंतु यह फैशन नहीं था बल्कि इसके पीछे की वजह कुछ और ही थी।

जी हां, एक निजी टेब्लॉयड के अनुसार, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कथित पोर्न प्रोडक्शन मामले में अपने पति राज कुंद्रा की जमानत के लिए मन्नत मांगी थी, जिसके पश्चात पति के घर वापस लौटते ही उन्होंने अपने सिर का एक हिस्सा मुंडवा लिया था। शिल्पा शेट्टी ने जो वादा किया था, राज कुंद्रा के घर वापस आने के बाद तुरंत ही उन्होंने पूरा किया। एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है। वैसे शिल्पा शेट्टी ने इस बात पर कोई भी बयान नहीं दिया है।

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को 15 जुलाई 2021 को अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की जमानत याचिका कोर्ट के द्वारा कई बार खारिज हुई और कई आरोप भी लगे। इसी बीच 16 सितंबर 2021 को शिल्पा शेट्टी जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थीं और माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के कुछ दिन बाद यानी 21 सितंबर को राज कुंद्रा जमानत पर बाहर आ गए थे।

शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के जमानत पर बाहर आने के बाद अपने बच्चों और मां के साथ सुर्खियों से दूर अलीबाग में कुछ समय व्यतीत कर रही हैं। अभिनेत्री ने यहीं पर अपना करवा चौथ भी मनाया था। वैसे देखा जाए तो शिल्पा शेट्टी को आमतौर पर अनिल कपूर के घर करवा चौथ समारोह में भाग लेते हुए देखा जा चुका है। परंतु इस बार अभिनेत्री ने अकेले ही अपने एक करीबी दोस्त के साथ पर्व का आनंद लिया था।

वहीं गणपति उत्सव के दौरान भी शिल्पा शेट्टी ने अकेले ही घर में मूर्ति का स्वागत किया और अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ पूजा और अनुष्ठान करते हुए उनको देखा गया। अगर हम शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने हाल ही में कई सालों के बाद “हंगामा 2” से फिल्मों में वापसी की है।

Related Articles

Back to top button