दुल्हन बनकर बहुत खुश दिख रही हैं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता और “बिग बॉस 13” के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया को अलविदा कहे करीब 2 महीने बीत चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। आज भी अभिनेता के निधन से ना सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री भी हैरान और परेशान चल रहे हैं। उनको अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि इंडस्ट्री का होनहार कलाकार इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ गया।
सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से उनके चाहने वाले पूरी तरह से टूट गए। इसी बीच शहनाज शहनाज गिल भी अपने सबसे अच्छे दोस्त के जाने के गम से उबर नहीं पा रही हैं। वह अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि अब सिद्धार्थ हमारे बीच में नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती बिग बॉस के घर में हुई थी और इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस बहुत पसंद करते थे। इसी बीच शहनाज गिल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट साफ साफ दिख रही है। इस वीडियो में शहनाज गिल के चेहरे पर खुशी देखने के बाद फैंस भी बहुत खुश हो रहे हैं। शहनाज का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अंदर शहनाज लाल जोड़ा पहने हुए दिख रही हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों को यही लग रहा है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला के जाते ही शादी के लिए तैयार हो गई हैं परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, यह वीडियो पुराना है, जिसे एक फोटोशूट के दौरान फिल्माया गया था और अब यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल को देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वैसे देखा जाए तो शहनाज गिल दुल्हन के अवतार में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं। वह दुल्हन बनकर कितन खुश हैं, उनका चेहरा साफ-साफ बता रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं और शहनाज गिल के इस लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि जब सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे तो उसके बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं और सोशल मीडिया पर भी वह ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के पश्चात से करीब एक भी सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहनाज गिल खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म “हौसला रख” रिलीज हुई है। इस फिल्म के अंदर उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा दिखाई दिए हैं। शहनाज गिल के काम को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और अभिनेत्री की खूब तारीफ भी लोग कर रहे हैं। इसके अलावा शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का साथ में आखिरी गाना “हैबिट” भी रिलीज हुआ है जिसे फैंस का बहुत प्यार मिला है। श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।