विशेष

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा की तरफ से मिली शानदार गाड़ी, फैंस को भी दिखाई झलक

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। नीरज चोपड़ा विज्ञापन, मैगजीन से लेकर टीवी शो में भी अपना परचम लहरा चुके हैं। अब इसी बीच खबर आई है कि, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की तरफ से नीरज चोपड़ा को खास तोहफा मिला है जिसके चलते वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा को शनिवार को आनंद महिंद्रा की तरफ से एक कार गिफ्ट में मिली है। इसी के चलते नीरज चोपड़ा ने आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया, साथ ही ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर की।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “बदलाव के साथ दी गई नई कार के लिए थैंक यू आनंद महिंद्रा जी….। इस नई गाड़ी को जल्द बाहर घुमाने के इंतजार में हूं।” खास बात यह है कि, नीरज चोपड़ा ने तोहफे में मिली इस खास कार के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है जिस पर लोग लगातार कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।


बता दें, आनंद महिंद्रा की तरफ से मिली Mahindra XUV700 इस कार का नंबर 8758 है। इसके नंबर के पीछे की सबसे खास वजह यह है कि, टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर देश के लिए गोल्ड जीता था। ऐसे में तोहफे में मिली नीरज की इस कार का नंबर भी यही दर्ज करवाया गया है।

neeraj chopra

इतना ही नहीं बल्कि आनंद महिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है कि, “वह इसी का इंतजार कर रहे थे कि कौन सबसे पहले इसे नोटिस करता है? आपके पास बाज जैसी आंखें हैं।” दरअसल, इस नंबर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर सचिन राय नाम के यूजर ने नोटिस किया था। उसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस यूजर के ट्वीट को रीट्वीट कर उसकी तारीफ की।

neeraj chopra

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ना सिर्फ नीरज चोपड़ा बल्कि पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल को भी आनंद महिंद्रा की तरफ से Mahindra XUV700 कार तोहफे में दी गई है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें सुमित अंतिल नई गाड़ी की चाबी लेते हुए दिखाई दे रहे थे। दरअसल, आनंद महिंद्रा की तरफ से वादा किया गया था कि, टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी तरफ से गाड़ी दी जाएगी। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने समय रहते अपना वादा पूरा कर दिया है।


आनंद महिंद्रा की तरफ से कार मिलने के बाद नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। जी हां… हाल ही में मेजर ध्यानचंद खेल रखने के लिए नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल का नाम नॉमिनेट किया गया है। रिपोर्ट की माने तो इस बार 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा जिसमें नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल का नाम भी सामने आया है।

sumit antil

बता दें, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया था। खास बात यह है कि, ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत की तरफ से ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हैं।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद से ही नीरज चोपड़ा को केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकार ने करोड़ों रुपए इनाम में दिए हैं।

Related Articles

Back to top button