पति से अलग होने के बाद भी इतने लाख रुपए वसूलती है करिश्मा कपूर, बच्चों संग जीती है लग्जरी लाइफ
अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती से कई सालों तक बॉलीवुड सिनेमा पर राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम किया और साथ ही वह हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रही। एक समय ऐसा रहा जब सिर्फ बॉलीवुड में करिश्मा कपूर के ही चर्चे रहते थे और हर बड़े निर्देशक-अभिनेता उनके साथ काम करने के लिए बेताब थे।
फिल्मों में नाम कमाने के दौरान करिश्मा कपूर का रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ने वाला था। लेकिन फिर यह रिश्ता किसी कारणवश अधूरा ही रह गया।
इसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। इस शादी से करिश्मा कपूर को दो बच्चे हैं जिनका नाम समायरा और कियान है। शादी के 11 साल बाद साल 2014 में करिश्मा कपूर और पति संजय के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रही। आखिरकार साल 2016 में इन दोनों ने तलाक ले लिया और एक दूसरे से अलग हो गए।
एक रिपोर्ट की माने तो करिश्मा और संजय का बॉलीवुड इतिहास के सबसे महंगे तलाकों में से एक है। कहा जाता है कि, पति से अलग होने के दौरान करिश्मा कपूर ने एक मोटी रकम मांगी थी।
एक इंटरव्यू के दौरान संजय के वकील ने खुलासा किया था कि, करिश्मा को खार इलाके में संजय कपूर ने करीब 14 करोड़ का घर खरीद के दिया है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ रहती है। इसके अलावा संजय कपूर हर महीने करिश्मा कपूर को 10 लाख रुपए देते हैं ताकि उनके बच्चों की परवरिश अच्छे से हो सके।
इसके अलावा भी संजय अपने दोनों बच्चे समायरा और कियान का सारा खर्चा उठाते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा कपूर ने संजय से अलग होने के बाद शादी से जुड़े सारे कीमती जेवर भी अपने पास ही रखें हैं।
बता दें, जब इन दोनों का रिश्ता खत्म हुआ था तब दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय कपूर का कहना था कि, करिश्मा कपूर ने पैसों के लालच में उनसे शादी रचाई थी, तो वहीं करिश्मा कपूर ने कहा था कि संजय उन्हें खर्चे के लिए पैसे तक नहीं देते थे, इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर भी कई दिनों तक कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी।
बता दें, करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘प्रेम कैदी’ से की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं करिश्मा कपूर भी रातों-रात चर्चा में आ गई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर ने ‘दिल तो पागल है’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘जीत’, ‘जानवर’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘रिश्ते’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
इतना ही नहीं बल्कि 90 के दशक में करिश्मा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस थी, लेकिन साल 2003 में शादी करने के बाद में उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ अकेले ही जीवन बिता रहे हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है।