विशेष

कभी थी कोचिंग टीचर, आज पति के साथ-साथ अरबतियों की लिस्ट में शामिल हुई Byju’s की को-फाउंडर

पिछले दिनों ही बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2020 के सर्वाधिक धनी लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजू की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ का नाम भी शामिल हुआ है। बता दे, दिव्या का नाम भारत की सबसे कम उम्र की दूसरी सबसे धनवान हस्ती के रूप में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट की माने तो बाईजू रवींद्रन की पत्नी यानी कि दिव्या गोकुलनाथ की कुल संपत्ति 3.05 अरब डॉलर यानी 22.3 हजार करोड़ रुपए है। दिव्या की उम्र महज 34 साल है और वह भारत की सबसे दूसरी धनवान हस्ती के रूप में शामिल हो चुकी है।

divya gokulnath

कहा जाता है कि, दिव्या बायजू रवींद्रन के पास कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी लेकिन इन दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद इन्होंने बायजू जैसी कंपनी की स्थापना की और दिव्या अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कंपनी को ऊंचे मुकाम पर लेकर आई। इतना ही नहीं बल्कि फॉर्ब्स की सूची में बाईजू रवींद्रन भी अपनी पत्नी के बाद सबसे कम उम्र के तीसरे भारतीय अरबपति बन गए हैं। बता दें, रविंद्रन ने साल 2011 में इस कंपनी की शुरुआत की थी।

divya gokulnath

वही बात करें दिव्या के बारे में तो उनके पिता अपोलो अस्पताल में गुर्दा रोग विशेषज्ञ है जबकि उनकी मां दूरदर्शन में प्रोग्राम एग्जिकेटिव के तौर पर काम कर चुकी है। दिव्या ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु के आरबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायो टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है। दिव्या ने साल 2008 में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था।

दिव्या ने बताया कि, उन्हें लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी और गणित में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रही है। इतना ही नहीं बल्कि जीआरई परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद दिव्या को अमेरिका के कई शीर्ष विश्वविद्यालयों में एडमिशन में मिल चुका था लेकिन उन्होंने अपने पति संग देश में रहकर ही काम करना सही समझा।

divya gokulnath

बता दें, दिव्या और रवीन्द्रन दो बेटे के माता-पिता हैं। उनका एक बेटा 8 साल का है और अभी एक बेटा महज 8 महीने का ही है। कहा जाता है कि जब दिव्या ने अपने बड़े बेटे को जन्म दिया था तो वह छुट्टियों पर थी, लेकिन इस बीच भी जब उनका नन्हा बेटा सो जाता था तो वह छात्रों के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें पढ़ाया करती थी।

divya gokulnath

दिव्या का कहना है कि उन्हें घूमना फिरना बहुत पसंद है और वह साइकलिंग करना, वर्कआउट करना जैसी चीजों में इंटरेस्ट रखती है। दिव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती है। इन्ही तस्वीरों से पता चलता है कि दिव्या को नेचर के बीच रहना पसंद है। उन्होंने टीचर्स डे के मौके पर अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, “स्कूल के दिन जिंदगी के सबसे सुंदर दिन होते हैं, लेकिन मैंने कक्षा के भीतर बैठकर सीखने के बजाय कक्षा के बाहर अपने आसपास के लोगों से बहुत कुछ सीखा।”

divya gokulnath

इसके अलावा जिन बच्चों को गणित से डर लगता है उनके माता-पिता को दिव्या का कहना है कि, “माता-पिता और अध्यापकों को इस बात को समझना चाहिए कि गणित के प्रति डर बच्चों में पैदाइशी नहीं होता है। हमें रोजमर्रा की जिंदगी से गणित को जोड़ते हुए बच्चों को इस विषय से जोड़ने की जरूरत है। जिंदगी के खेल में गणित की समझ बड़े काम की चीज है।”

Related Articles

Back to top button