अजब ग़जब

बारात से पहले ही घर छोड़कर भागा दूल्हा, शादी के जोड़े में सजी-धजी बैठी रही दुल्हन

एक लड़की अपनी शादी को लेकर कई ख्वाब सजाती है। हर लड़की का सपना होता है कि, उसका दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर आए और धूमधाम से उसे लेकर जाएं। शादी के दौरान लड़कियां काफी उत्साहित भी रहती है तो अंदर ही अंदर उनके मन में डर भी रहता है। ज्यादातर लड़कियां यही सोचती है कि, उनकी शादी बिना किसी रूकावट के निपट जाए और शादी में किसी तरह की अनबन ना हो।

लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल के हयात नगर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लड़का बारात जाने के थोड़ी देर पहले ही घर छोड़कर भाग गया जिसके बाद पूरे मोहल्ले में हलचल मच गई। वहीं लड़की शादी के जोड़े में सजी-धजी बैठी रही और अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

up news

दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में जोरों से शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन शादी के दिन ही दुल्हा घर छोड़कर भाग गया। ऐसे में दुल्हन के पक्ष वाले मुंह देखते रह गए। वहीं उनके द्वारा तय की गई शादी की तैयारियां वैसी की वैसी ही रह गई। साथ ही उनकी बेटी की भी सारी खुशियां चली गई।

up news

इसके बाद दुल्हन के पक्ष वालों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि, दूल्हे की 2 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं कर पाने की वजह से दूल्हा नहीं आया। महिला के मुताबिक, उसकी बेटी की शादी सदर कोतवाली इलाके के सैफ खां से होने वाली थी। शादो को लेकर लड़की के घर में सारी तैयारी हो चुकी थी और सारे लोग सिर्फ बारात आने का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन दूल्हा बारात वाले दिन ही घर छोड़कर चला गया। कई घंटों तक दुल्हन पक्ष वाले दूल्हे का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने कई देर तक दूल्हे के घर फोन भी किया और युवक से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

up news

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो कहा गया कि, दूल्हे ने दुल्हन पक्ष वालों से करीब 2 लाख रुपए और एक बाइक की मांग की थी। लेकिन दुल्हन पक्ष वाले इसकी व्यवस्था नहीं कर पाए जिसके चलते दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और वह बारात के दिन ही घर से चला गया। वहीं दुल्हन पक्ष वालों के बारात के स्वागत की तैयारी वैसी की वैसी ही रह रही और शादी में आए मेहमानों का खाना भी बना का बना ही रखा रह गया।

up news

इसके बाद दुल्हन की मां शिकायत करने के लिए थाना पहुंची और उसने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस केस में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि, अभी दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही है। अगर लड़की पक्ष वाले इस मामले में कार्यवाही करवाना चाहेंगे तो हम आगे उनका साथ देंगे।

up news

Related Articles

Back to top button