बॉलीवुड

लता मंगेशकर की नातिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, हर मुश्किल समय रही साथ, निधन से पूरी तरह टूट गई

सिनेमाजगत और म्यूजिक जगत की स्वरकोकिला यानी लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता जी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं जिसके बाद उन्होंने आज 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया। लता जी के निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। वहीं मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है।

बता दें कि लता मंगेशकर का बॉलीवुड के कई सेलेब्स से पारिवारिक रिश्ता है और उनमें से एक हैं श्रद्धा कपूर। आपने कई बार श्रद्धा कपूर को लता मंगेशकर के साथ फोटो शेयर करते देखा होगा। इतना ही नहीं, श्रद्धा ने एक बार तो बचपन की अपनी एक फोटो लता मंगेशकर के साथ शेयर की थी, जो काफी वायरल भी हुई। तो आज हम आपको बताते हैं कि क्या है लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा कपूर का रिश्ता?

श्रद्धा कपूर के बारे में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि उनका और लता मंगेशकर के बीच एक गहरा रिश्ता है। श्रद्धा कपूर और लता की रिश्तेदार हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हुईं।

शायद यही कारण रहा है कि लता मंगेशकर की नातिन होने की वजह श्रद्धा का को भी सिंगिंग में रुचि हुई और उनके अंदर भी संगीत के गुर कूट-कूट कर भरा हुआ है। कई मौकों पर श्रद्धा कपूर को लता मंगेशकर के साथ देखा गया है। वहीं अक्सर ही उनकी फैमिली फोटो भी सामने आती रही हैं।

श्रद्धा कपूर हमेशा हर त्यौहारों पर या जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह अपनी आजी लता मंगेशकर से मिलने जाती थीं। एक बार श्रद्धा ने पूरे परिवार के साथ उनसे मुलाकात की थी। उस दौरान की फोटो भी श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस फोटो में श्रद्धा के पूरे परिवार के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी थीं। पद्मिनी कोल्हापुरे भी लता मंगेशकर की भतीजी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


हाल ही में लता मंगेशकर से श्रद्धा अस्पताल भी मिलने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर बेहद मायूसी नजर आ रही थी। वहीं कुछ स्टार्स लता ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।

गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने साल 1945 में फिल्म बड़ी मां से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने जननी जन्मभूमि तुम मां हो बड़ी मां गाना गाया था। लता मंगेशकर ने लास्ट साल 2009 में आई फिल्म जेल के दाता सुन ले गाना गाया था। बता दें कि लता ने हिंदी के अलावा बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओड़िया और गुजराती जैसी भाषा में भी गाने गाए हैं।

 

Related Articles

Back to top button