कमाई के मामले में मिथुन चक्रवर्ती को टक्कर देती है बहू मदालसा शर्मा, जानिए कितनी संपत्ति की है मालकिन?
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए फ़िल्मी दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। मिथुन चक्रवर्ती के नाम से हर कोई वाकिफ है और उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती है। मिथुन चक्रवर्ती के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है, वहीं मिथुन दा की बहू मदालसा शर्मा भी करोड़ों की मालकिन है। जी हां.. आज हम आपको बताने जा रहे हैं मदालसा शर्मा की संपत्ति के बारे मे..
बता दें, मदालसा मिथुन चक्रवर्ती की बहू होने के साथ-साथ एक जानी मानी अभिनेत्री और मशहूर मॉडल है। मदालसा ने अपने करियर में तमिल, जर्मन, कन्नड़, तेलुगू, हिंदी और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। एक रिपोर्ट की माने तो एक्ट्रेस और मॉडल मदालसा करीब 28 से 21 करोड़ रूपए की मालकिन है। मदालसा अपनी फिल्मों के साथ-साथ बड़े ब्रांड के विज्ञापनों से भी करोड़ों रुपए की कमाई करती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मदालसा शर्मा के माता-पिता भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं जिसके बाद उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना सही समझा। दरअसल, मदालसा शर्मा की मां शीला शर्मा एक अभिनेत्री है वहीं उनके पिता सुभाष शर्मा फिल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचाने जाते हैं।
अगर बात करें मदालसा के बचपन के बारे में तो उन्होंने मार्बल आर्क स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर मीठीबाई कॉलेज से अंग्रेजी में साहित्य की पढ़ाई की। बता दें, मदालसा ने कम उम्र में फिल्मों में काम करने का निर्णय ले लिया था। ऐसे में उन्होंने किशोर नामित कपूर अभिनय संस्थान से एक्टिंग सीखी। इसके अलावा उन्होंने गणेश आचार्य और श्यामक दावर से डांस की भी शिक्षा ली है।
इसके बाद मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म से मदालसा अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में काम करना शुरू किया। कन्नड़ फिल्मों में काम करते ही मदालसा के कैरियर को एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ।
इसके बाद मदालसा ने जर्मन, पंजाबी और हिंदी सिनेमा में भी काम किया। फिल्मों में नाम कमाने के दौरान मदालसा की मुलाकात मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से हुई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही और फिर इन्हें प्यार हो गया। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी रचा ली।
अगर बात करें मदालसा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रही है। इस शो मे वह काव्या के किरदार में दिखाई दें रही है। बता दें, मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।