बॉलीवुड

सदाबहार अभिनेत्री रेखा का लुक 1978 से पहले हुआ करता था बेहद अलग,PHOTOS में पहचानना होगा मुश्किल

10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 67 साल की हो चुकी हैं परंतु इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। आज भी रेखा उतनी ही सुंदर नजर आती हैं जितनी वह पहले दिखती थीं।

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र पर लगाम कस रखी है। हम सभी लोग पिछले कई सालों से रेखा को ऐसे ही देखते आ रहे हैं और उन्हें कुछ खास बदलाव भी नहीं हुआ है।

रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी यह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। रेखा ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में नाम तथा शोहरत कमाई है। यह बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा हैं। इनकी अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं। इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं।

जब रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उस समय के दौरान उनकी उम्र बहुत कम थी। महज 16 वर्ष की आयु से ही रेखा फिल्मों में काम करने लगी थीं परंतु 1978 से पहले रेखा का लुक बेहद अलग था।

अगर आप रेखा की पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो आप उनको पहचान नहीं पाएंगे। फिल्मों में जब अभिनेत्री ने कदम रखा था तब उनके फीचर्स ही नहीं, फिगर में भी साउथ इंडियन टच अधिक था।

अभिनेत्री रेखा का लुक पहले ऐसा था कि जिसकी वजह से कई बार उनके साथ कई अभिनेता भी काम करने से मना कर दिया करते थे लेकिन 1978 के बाद अभिनेत्री रेखा ने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया। जब रेखा में ड्रामेटिक चेंज इंडस्ट्री को नजर आया तो हर कोई उनके साथ फिल्मों में काम करने के लिए बेताब रहता था।

अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सदाबहार अभिनेत्री रेखा का लुक पहले बिल्कुल अलग था। शुरुआती दिनों में रेखा बहुत मोटी हुआ करती थीं और उनका मेकअप और स्टाइल भी बहुत ही अलग रहता था। इन्हीं सब वजहों से उनकी खूबसूरती कहीं छुप सी गई थी। सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री रेखा ने बताया था कि वह जानती थीं कि लोग उन्हें मोटी और काली कहकर बुलाते थे।

अभिनेत्री रेखा ने यह बताया था कि वह अपने लुक को लेकर बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंटल नहीं थीं, लेकिन अभिनेता अमिताभ बच्चन ही वह शख्स थे जिनके साथ काम करते हुए उन्होंने खुद को बदलना सीखा।

रेखा ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से बहुत ज्यादा इंस्पायर हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद को बदलने के लिए खूब मेहनत की। डाइटिंग की और उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया।

जब अभिनेत्री रेखा ने वर्ष 1978 में अभिनेता विनोद मेहरा के साथ घर फिल्म की थी तो इस दौरान उनके बदले हुए लुक को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया था।

सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू के दौरान रेखा ने यह बताया था कि यह बदलाव एक या दो दिन का नहीं था बल्कि दो साल तक उन्होंने कड़ी मेहनत की, उसके बाद वह खुद को नया लुक देने में कामयाब हुई थीं।

रेखा ने यह भी बताया था कि जिस पहचान की वह असली हकदार थीं, वह उनको फिल्म घर में काम करने के बाद ही मिली।

Related Articles

Back to top button