मनोरंजन

बी आर चोपड़ा ने 9 करोड़ के लागत से बनायीं थी महाभारत, जूही चावला को बनाना चाहते थे द्रोपदी

इन बॉलीवुड स्टार ने ठुकरा दिया था 'महाभारत' में काम करने का ऑफर, खाली हाथ लौटे थे BR Chopra

साल 1988 में प्रसारित हुआ टीवी का सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘महाभारत’ ने इंटरटेनमेंट दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस धारावाहिक में नजर आने वाले हर एक किरदार को अलग पहचान मिली। इतना ही नहीं बल्कि उस दौरान यह सीरियल इतना पॉपुलर हुआ था कि इसे देखने के लिए घर में परिवार एक साथ इकट्ठा हो जाया करता था। किसी-किसी गांव में तो यह भी नजारा देखने को मिला कि गाँव के सारे लोग एक ही जगह पर इस सीरियल का आनंद लेते थे।

br chopra

वहीं सीरियल में नजर आ रहे हर एक किरदार को लोग सच में भगवान मानने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि उस समय आलम ये था कि, महाभारत शुरू होने से पहले टीवी की आरती उतारी जाती थी। न सिर्फ आरती बल्कि साथ ही साथ शो खत्म होने के बाद प्रसाद बांटा जाता था। बता दें, इस पॉपुलर धारावाहिक को बी आर चोपड़ा ने बनाया था और इसका निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था।

br chopra

रिपोर्ट की माने तो इस धारावाहिक का निर्माण करने के लिए बीआर चोपड़ा ने करीब 9 करोड रुपए लगाए थे। कहा जाता है कि इस सीरियल को बनाने के लिए बीआर चोपड़ा ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी को चुना था। कहा जाता है कि महाभारत में ‘द्रोपदी’ का किरदार निभाने के लिए बीआर चोपड़ा ने जूही चावला का नाम चुना था। लेकिन इस दौरान जूही चावला अपनी डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ को लेकर व्यस्त थी।

br chopra

इसके बाद जूही चावला को छोड़ बीआर चोपड़ा मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन के पास पहुंचे थे हालांकि उन्होंने भी ये किरदार करने से मना कर दिया था। सबसे आखिर में ये रोल रूपा गांगुली को मिला और उन्होंने इस किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि लोग आज भी उन्हें इस किरदार के लिए पहचानते हैं।

br chopra

वहीं महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान भी बीआर चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं बल्कि फिरोज खान तो ऑडिशन के समय ही रिजेक्ट कर दिए गए थे। कहा जाता है कि बीआर चोपड़ा ने पहले इस रोल के लिए मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ को चुना था।

हालांकि किसी कारणवश जैकी श्रॉफ इस किरदार को नहीं निभा पाए। इसके बाद दोबारा यह किरदार फिरोज खान की झोली में आ गिरा। सबसे खास बात यह है कि, जब फिरोज खान ने ये किरदार निभाया तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था।

br chopra

बता दें, महाभारत का निर्माण करने वाले बीआर चोपड़ा ने फिल्म ‘अफसाना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में ‘कानून’, ‘वक्त’, ‘हमराज’ और ‘नया दौर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। फिल्मों का निर्माण करने के बाद बीआर चोपड़ा ने टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ का निर्माण किया और इसने इंटरटेनमेंट दुनिया में एक अलग ही जगह बनाई और उनके नाम को भी एक अलग पहचान मिली। बी आर चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘भूतनाथ’ रही थी।

br chopra

br chopra

बता दें, बी आर चोपड़ा का पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था, वह मशहूर निर्देशक यश राज चोपड़ा के बड़े भाई थे। बीआर चोपड़ा को साल 1998 में भारत सरकार की तरफ से सिनेमा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के’ से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें साल 2001 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 5 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में बीआर चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button