बॉलीवुड

श्वेता बच्चन की शादी में पहली बार मिले थे अभिषेक-करिश्मा, 5 साल तक साथ रहने के बाद इस वजह से टूट गया था रिश्ता

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन इन दोनों का रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों की सगाई तक हो चुकी थी लेकिन बात कुछ ऐसी बिगड़ी की फिर यह दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। वैसे तो इस बात को बहुत साल हो गए हैं लेकिन फिर भी अभिषेक और करिश्मा कपूर से जुड़ी हुई कुछ पुरानी बातें अक्सर सुर्खियों में रहती है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर करिश्मा का सगाई के बाद अभिषेक से ब्रेकअप क्यों हुआ और सगाई टूटने की वजह क्या थी।

karishma kapoor

दरअसल, बात उस समय की है जब अभिषेक बच्चन की बहन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई। बता दें, श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के बुआ के बेटे यानी कि राज कपूर के ग्रैंडसन निखिल नंदा (ऋतु नंदा के बेटे) से साल 1977 में हुई। इस दौरान अभिषेक और करिश्मा कपूर की पहली बार नजरें मिली थी।

shweta bachchan

इसके बाद इन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मों में काम करने के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद घर में इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो फिर इनकी सगाई करने का फैसला किया गया। रिपोर्ट की माने तो इस रिश्ते से अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन और करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर कोई खास खुश नहीं थी। हालांकि फिर भी इन दोनों की सगाई बहुत शानदार तरीके से हुई।

shweta bachchan

बता दें, अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई का अनाउंसमेंट किया गया था। कहा जाता है कि जिस समय करिश्मा ने अभिषेक बच्चन से सगाई की थी उस दौरान अभिषेक का करियर फ्लॉप चल रहा था तो वहीं करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी। ऐसे में करिश्मा कपूर की मां बबीता इस बात से डर रही थी कि शादी के बाद यदि अभिषेक का करियर सफल नहीं रहा तो उनकी बेटी का क्या होगा? वहीं बच्चन परिवार का प्रोडक्शन हाउस भी कुछ खास कमाई नहीं कर रहा था ऐसे में कपूर परिवार के दिमाग में कई तरह के सवाल पैदा हुए।

shweta bachchan

इतना ही नहीं बल्कि कहा जाता है कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई के बाद बबीता ने मांग कर दी थी कि अभिषेक बच्चन के हिस्से में आने वाली संपत्ति का हिस्सा कर दिया जाए। वहीं बच्चन परिवार बबीता के इस फैसले से नाराज हुआ। इसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई। इस दौरान न सिर्फ इन दोनों का दिल टूटा था बल्कि यह हमेशा एक दूसरे से जुदा हो गए थे वहीं फैंस को भी धक्का लगा। हालांकि बच्चन और कपूर परिवार से इनकी सगाई टूटने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

shweta bachchan

सगाई टूटने के बाद जहां करिश्मा कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी तो वहीं अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा और मिस वर्ल्ड रही ऐश्वर्या राय से हुई। एक-दूसरे से अलग होने के बाद कभी भी करिश्मा और अभिषेक एक साथ मीडिया के सामने नहीं आए। हालांकि मोहित मारवाह की शादी के दौरान अभिषेक और करिश्मा को एक साथ देखा गया था, वहीं श्वेता बच्चन के साथ करिश्मा ने तस्वीरें भी क्लिक की थी जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी।

Related Articles

Back to top button